सीमा विवाद को लेकर चीन के साथ 8वें चरण की महत्वपूर्ण बातचीत शुरू, भारत अपने रुख पर कायम

लद्दाख में चीन से सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज भारत और चीन की कोर कमांडर स्तर की 8वें चरण की महत्वपूर्ण शुरू हो गई है.. दोनों देशों के बीच यह बैठक चुशूल में हो रही है.  भारत की ओर से इस बैठक की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन कर रहे है.

इस बैठक से पहले भारत ने साफ़ कर दिया था की वह अपने पुराने रख पर कायम है. जब तक चीन विवादित जगहों से अपनी सेना वापिस नहीं लेता जब तक वह अपनी सेना पीछे नहीं करेगा. वहीँ चीन ने कुछ इलाकों से अपनी सेना और टैंकों को पीछे करने का प्रस्ताव दिया था. मगर भारत अपने रुख पर कायम है.

दोनों देशो के बीच इससे पहले 7 चरणों में बातचीत हो चुकी है मगर उसका कोई ख़ास नतीजा नहीं निकला है. भारत पहले ही स्तिथि साफ़ कर चुका है की वह अपन संप्रभुता और अखंडता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने देगा.

भारत-चीन के बीच पिछले 6 महीनो से सीमा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. यह विवाद तब काफी बढ़ गया था जब चीन और भारत के सैनिकों के बीच में झड़प के दौरान 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे.

भारत अपना रुख कई बार साफ़ कर चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुलकर कहा है की लद्दाख भारत का अहम हिस्सा है और जब तक चीन विवादित हिस्से से पीछे नहीं हटेगा भारत अपनी सेना नहीं हटाएगा. 

भारत-चीन सीमा पर जो मन मे आता है वो बोलते हैं राहुल, मैंने बोला तो चेहरा दिखाना मुश्किल होगा-राजनाथ

पाकिस्तान-चीन से तनाव के बीच भारत ने DRDO द्वारा विकसित ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का किया सफल परिक्षण

भारतीय सेना ने पकड़े गए चीनी सैनिक को चीन को सौंपा, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *