दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) से साकेत के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस बात की जानकारी उप मुख्यमंत्री के कार्यालय की तरफ से दी गई है।
Delhi Deputy CM Manish Sisodia is being shifted to Max Hospital, Saket from LNJP Hospital: Office of Delhi Deputy CM https://t.co/iDBXpd8AaQ
— ANI (@ANI) September 24, 2020
आपको बता देें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया डेंगू से पीड़ित हैं और उनका ब्लड प्लेटलेट्स काउंट गिर रहा है। बुखार और कम ऑक्सीजन के स्तर की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
करोना जांच के दौरान उनके संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी।
