जदयू के राह में बड़ा रोड़ा बने चिराग जानें हार के बाद क्या कुछ बोले, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे के एलान के बाद बिहार की सत्ता में एनडीए की वापसी तय हो चुकी है। हालांकि इस चुनाव में जीत से ज्यादा चर्चा चिराग के हार के हैं। चिराग बेशक हार गए लेकिन जिस मकसद से वह चुनावों में अकेले दम्भ भरने उतरे थे वह उन्होंने हासिल कर लिया। जदयू उनकी वजह से आज नंबर तीन पर है और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।


चिराग ने नतीजों के एलान के बाद ट्वीट किया,’सभी लोजपा प्रत्याशी बिना किसी गठबंधन के अकेले अपने दम पर शानदार चुनाव लड़े।पार्टी का वोट शेयर बढ़ा है।लोजपा इस चुनाव में बिहार1st बिहारी1st के  संकल्प के साथ गई थी।पार्टी हर ज़िले में मज़बूत हुई है।इसका लाभ पार्टी को भविष्य में मिलना तय है।’


पार्टी पर गर्व और बिहार की जनता को धन्यवाद करते हुए चिराग ने कहा,’मुझे पार्टी पर गर्व है की सत्ता के लिए पार्टी झुकी नहीं।हम लड़े और अपनी बातों को जनता तक पहुँचाया।जनता के प्यार से इस चुनाव में पार्टी को बहुत मज़बूती मिली है।बिहार की जनता का धन्यवाद।’


पीएम मोदी की एक बार फिर तारीफ करते हुए चिराग ने लिखा,’बिहार की जनता ने आदरणीय नरेंद्र मोदी जी पर भरोसा जताया है।जो परिणाम आए हैं उससे यह साफ़ है की भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है।यह प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *