Bihar Elections: चुनावी सरगर्मी के बीच बनने जा रहा है Third Front! जानिये किसे होगा फ़ायदा और किसे नुक्सान

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही प्रदेश में चुनावों को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई है. कोई पार्टी दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहती. सभी पार्टिया जोड़-तोड़ के जुगाड़ में लगी है. NDA और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है. मगर इन सबके बीच बिहार के चुनावी माहौल में थर्ड फ्रंट बनने की खबरें भी तैरने लगी है. दरअसल, महागठबंधन और NDA से नाराज़ चल रही कुछ पार्टिया थर्ड फ्रंट बनाने पर विचार कर रही है. जिसके लिए बातचीत का दौर भी शुरू हो गया है.

रालोसपा अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा इसके अगुआ माने जा रहे है. आपको बतादें की वह साफ़-साफ़ कह चुके है की महागठबंधन में तेजस्वी यादव का नेतृत्व उन्हें बर्दाश्त नहीं है और NDA से उनकी बातचीत का कोई हल नहीं निकल पा रहा है. और यह बात उपेन्द्र कुशवाहा अच्छी तरह जानते है की अकेले वह बिहार की राजनीति में महागठबंधन और NDA का मुकाबला नहीं कर सकते.

उपेन्द्र कुशवाहा ने थर्ड फ्रंट के लिए जन अधिकारी पार्टी के प्रेसिडेंट पप्पू यादव, विकासशील इंसान पार्टी के मुकेश सहनी, बिहार की कुछ और छोटी पार्टियों सहित असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम से भी बात चल रही है. हालांकि यह बातचीत अभी शुरूआती दौर में ही है मगर थर्ड फ्रंट की आहात से ही बिहार की राजनीति गर्मा गई है.

किसे होगा नुक्सान और किसे होगा फ़ायदा

अगर थर्ड फ्रंट अस्तित्व में आता है तो इसका सबसे बड़ा नुक्सान महागठबंधन या सीधे-सीधे कहे तो लालू की पार्टी थर्ड फ्रंट को उठाना पड़ सकता है. राजद का बिहार में वोट बैंक यादव-मुस्लिम कॉम्बिनेशन पर टिका है. मगर थर्ड फ्रंट के बनने से ओबीसी, यादव और मुस्लिमों का वोट बैंक बटेगा. वोट बटने का सीधा नुक्सान RJD को होगा. इसका मतलब इसका सीधा-सीधा फ़ायदा NDA या कहें नितीश कुमार को मिलेगा.

हालांकि इन पार्टियों का बिहार में ज्यादा जनाधार नहीं है मगर यह वोट दूसरे पार्टियों के वोट बैंक को ज़रूत नुक्सान पहुंचा सकती है. वहीँ दूसरी ओर चिराग पासवान का सीटों को लेकर NDA से तालमेल नहीं बैठ पा रहा है.

Bihar Assembly Elections: बिखराव की ओर NDA, डिमांड नहीं मानी गई तो अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

Bihar Assembly Elections: तेजस्वी यादव ने सत्ता में आते ही 10 लाख नौकरियां देने का किया वादा

Bihar Election- चिराग ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख की सीएम नीतीश की शिकायत- रिपोर्ट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *