कल रात को पटना के कांग्रेस ऑफिस में आईटी की रेड का मुद्दा गर्मा गया है. JDU ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का अड्डा बताया है वहीँ कांग्रेस इस मुद्दे पर सीधे-सीधे जवाब देने से बच रही है.
आपको बतादें की कल देर रात कांग्रेस के ऑफिस सदाकत आश्रम में आईटी की रेड हुई जिसमें एक गाडी में रखे 8.50 लाख रूपए जब्त किये गए. इस मुद्दे पर JDU के सांसद लल्लन सिंह ने कांग्रेस पर हमकर हमला बोला है.
लल्लन सिंह ने कहा “कांग्रेस तो भ्रष्टाचार की जननी है और जब भ्रष्टाचार की जननी है तो रेड तो होगी ही. ऊपर से लेकर नीचे तक कांग्रेस भ्रष्टाचार से घिरी हुई है. कानून अपना काम कर रहा है. अभी तो बहुत कुछ निकलकर सामने आएगा.”
वहीँ दूसरी ओर बिहर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कांग्रेस का बचाव करते हुए कहा “उनको सिर्फ भ्रष्टाचार ही नज़र आ रहा है, उनको पहले यह बताना चाहिए की उन्होंने 15 साल जनता के लिए क्या किया. बात को डाइवर्ट करने के लिए और मुद्दों को घुमाने के लिए यह बिहार सरकार की साजिश है.” सीधे सीधे मदन मोहन झा ने रेड के ऊपर मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और प्रश्नों से बचते नज़र आये.
