बिहार चुनाव: NDA ने किसानों के लिए जितना किया और कर रहा है, उतना किसी ने कभी नहीं किया- प्रधानमंत्री मोदी

बिहार विधानसभा चुनाव अब अंतिम दौर में आ चुका है. बिहार में तीन चरणों में मतदान होना था जिसमें से दो चरणों का मतदान हो चुका है और जो तीसरे चरण का मतदान है वह 7 नवंबर को होना है. अपनी-अपनी जीत को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही दावे कर रहे है.

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किये है. ट्वीट में उन्होंने दावा किया है की जितना काम NDA ने किसानों के लिए किया है उतना किसी और ने नहीं किया है. ट्वीट में उन्होंने लिखा “NDA ने किसानों के लिए जितना किया और कर रहा है, उतना किसी ने कभी नहीं किया। मेगा फूड पार्क, आधुनिक कोल्ड चेन, एग्रो-प्रोसेसिंग क्लस्टर्स बिहार को आधुनिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर देंगे। कृषि उत्पाद संघों की बढ़ती संख्या छोटे किसानों की ताकत बढ़ाएगी, उन्हें बड़े बाजारों से जोड़ेगी।”

यही नहीं, मोदी ने बिहार में बानी चीज़ो को अंतरास्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की बात भी कही. उन्होंने लोकल के लिए वोकल होने की बात की. उन्होंने लिखा “बिहार के हर जिले में ऐसे उत्पाद हैं जिनकी अपनी पहचान है। खाने-पीने की चीजें, फल-सब्जियां, पेंटिंग-हैंडीक्राफ्ट जैसी कई चीजें बिहार की पहचान से जुड़ी हैं। हर बिहारी हमेशा से लोकल के लिए वोकल रहा है। NDA इस पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मोदी ने आगे कहा “पिछले दिनों मुझे बिहार के अपने भाइयों-बहनों से मिलकर उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। सासाराम में पहली रैली से लेकर सहरसा में आखिरी रैली तक जनता ने हमेशा की तरह ढेर सारा प्यार दिया। एक जनसेवक के रूप में बिहार की भूमि का चरण स्पर्श मुझे जनसेवा के लिए और प्रतिबद्ध करता है।”

प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबी और भ्रष्टाचार पर बात करते हुए लिखा “विकास का सबसे बड़ा दुश्मन भ्रष्टाचार है। यह गरीबों से उनका अधिकार छीनता है। बैंक खातों, आधार और मोबाइल को जोड़कर NDA सरकार ने गरीबों को उनका अधिकार दिया है और काली कमाई के अनेक रास्ते बंद कर दिए हैं। अब अधिकांश योजनाओं का पैसा गरीबों के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर हो रहा है।बिहार का गरीब आज आश्वस्त है कि उनके ही जैसा गरीबी में पैदा हुआ पिछड़े समाज का उनका सेवक आज दिल्ली में काम कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि एक भी गरीब भूखा न सोए।कोरोना के इस कठिन समय में उन्हें मुफ्त राशन और सहायता सुनिश्चित की जा रही है।

बिहार चुनाव: बीजेपी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने तेजस्वी-राहुल की जोड़ी को बताया ‘पिग्गी राइड’

बिहार चुनावों के बीच अब तक 65 करोड़ से ज्यादा नगदी बरामद,2019 और 2015 चुनावों का टूटा रिकॉर्ड

बिहार चुनाव: मुजफ्फरपुर के बरुराज में इस मतदान केंद्र पर नहीं पड़ा एक भी वोट, जाने वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *