बिहार चुनाव का पहले चरण का मतदान नज़दीक है. इसके चलते पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर ज़बरदस्त ज़ुबानी हमले करने में लगा है. इस क्रम में आज केंद्र में मंत्री अश्वनी चौबे ने राहुल-तेजस्वी की जोड़ी पर जमकर हमला किया और कहा की मधु-कैटभ का वध होगा.
अश्वनी चौबे बिहार चुनाव में प्रचार करने आज पटना एयरपोर्ट पहुंचे. वहाँ उन्होंने मीडिया से बात की. बात करते हुए उन्होंने सबसे पहले पूरे देशवासियों को विजय दशमी और दुर्गा पूजा की बधाई दी और फिर अपने विरोधियों पर जमकर बरसे.
मीडिया से बात करते हुए अश्वनी चौबे ने कहा “मैं सबको विजय दशमी की शुभकामनाएं देता हूँ. भारत कोरोना मुक्त हो. भगवान सबको सुखी रखे और विश्व का कल्याण हो.”
कांग्रेस के नेता राहुल गाँधी और महागठबंधन के मुखयमंत्री के चेहरे तेजश्वी यादव का सीधे-सीधे नाम लिए बिना उनपर हमला करते हुए बोले “कोई थकने वाला नहीं है. मधु-कैटभ का वध होगा.”
आपको बतादें की मधु-कैटभ को दानव थे जो भगवान विष्णु के कान के मैल से पैदा हुए थे. जब उनका आतंक बहुत ज्यादा बढ़ गया था तो भगवान विष्णु ने स्वयं उनका वध कर दिया था.
अश्वनी चौबे के इस बयान पर बिहार की राजनीति का गरमाना तय है. अब देखना यह है की विपक्ष इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है.
