बिहार विधानसभा चुनाव- दूसरे चरण की 94 सीटों पर कुल 1062 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनावों के पहले और दूसरे चरण के लिए नामांकन की तिथि समाप्त हो चुकी है। पहले चरण में जहां 71 विधानसभा सीटों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होना है वहीं दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर 3 नवम्बर को मतदान होना है। तीसरे चरण के लिए भी नामांकन का दौर जारी है। दलों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों की संख्या में भी इस बार अप्रत्याशित वृद्धि देखने को मिली है।


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने मीडिया को बताया कि दूसरे चरण की 94 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1062 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है। इन पर्चों की स्क्रूटनी 17 अक्टूबर को होगी जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर होगी।

आपको बता दें कि पहले चरण में 71 सीटों के लिए स्क्रूटनी और नाम वापस लेने के बाद मैदान में 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं तीसरे चरण की बात करें तो शुक्रवार शाम तक कुल 63 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *