हॉलीवुड के मशहूर शो ‘द बिग बैंग थ्योरी’ के एक सीन पर बवाल मच गया है। इसके एक एपिसोड में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की बहुत ही गंदी तुलना की गई है। इसे लेकर नेटफ्लिक्स को नोटिस भी भेजा जा चुका है।
इस पूरे मामले पर जया बच्चन और उर्मिला मातोड़कर ने अपनी राय सामने रखी है। गंदे कमेंट करने वाले अभिनेता कुणाल नायर पर जया खूब भड़की हैं, दूसरी तरफ अभिनेता को पागलखाने भेजने की बात भी कही है।
द बिग बैंग थ्योरी’ शो में माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय पर की गई भद्दी तुलना पर जया बच्चन खूब भड़कीं। यहां तक कि उन्होंने अभिनेता को पागलखाने भेजने की बात भी कह डाली है।
जया का कहना है कि कुणाल नायर पागल आदमी है। बड़ी गंदी जुबान है उसकी। वे आगे कहती हैं कि कुणाल नायर को तो पागलखाने भेज देना चाहिए। जया का कहना है कि उनकी फैमिली के बारे में सोचना चाहिए कि उन्हें ऐसा कमेंट सुनकर कैसा लग रहा होगा।
वहीं दूसरी तरफ उर्मिला मातोड़कर को अभिनेता के इस भद्दे कमेंट को सुनकर शॉक लगा है। उर्मिला मातोड़कर का कहना है कि ये केसा बेतुका कमेंट है।
उन्होंने कहा कि उनकी मानसिकता कितनी घटिया है। ये कोई मज़ाकिया तौर पर कहने वाली बात नहीं थी।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज बिग बैंग थ्योरी शो के एक एपिसोड में ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित की बहुत ही गंदी तुलना की गई है।
दरअसल, दूसरे सीज़न के पहले एपिसोड में जिम पोर्सन्स जो शेल्डन कपूर के किरदार में है, वो माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय की तुलना करते हैं।
जिम पोर्सन्स का डायलॉग था कि ऐश्वर्या गरीबों की माधुरी दीक्षित हैं। दूसरी तरफ राज कुत्रापल्ली का किरदार निभा रहे कुणाल नायर ने कहा कि ऐश्वर्या राय देवी की तरह थी और उनकी तुलना में माधुरी दीक्षित वेश्या हैं।
माधुरी दीक्षित के लिए इस्तेमाल किए गए इस तरह के गंदे कमेंट पर लोगों को बहुत गुस्सा आ रहा है। माधुरी के लिए इस शो को अपमान जनक बताते हुए, लेखक मिथुन विजय कुमार ने नेटफिल्क्स को नोटिस जारी किया है। इस एपिसोड को उन्होंने सेक्सिज्म और महिलाओं को नीचा दिखाने की भावना को बढ़ावा देने वाला भी कहा है।
मिथुन विजय कुमार का कहना है कि नेटफ्लिक्स जैसी ओटीटी कंपनियों को अपने काम के लिए जवाब देना जरूरी है। उन्हें समुदाय के सांस्कृतिक मूल्यों और भावनाओं के प्रति संवेदनशील रहना चाहिए, जिन्हें वे अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।
मिथुन विजय कुमार का मनना है कि वे अपने प्लेटफॉर्म पर जो भी कंटेंट दे रहे हैं, उसका ध्यान जरूर रखें कि उससे किसी को परेशानी ना हो।
