कोरोना पीड़ित पंजाबी एक्ट्रेस हिमांशी खुराना की हालत नाज़ुक, अस्पताल में भर्ती

पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हिमांशी खुराना की अचनाक तबियत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत नाज़ुक बानी हुई है. 3 दिन पहले ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी.

हिमांशी पिछले 3 दिनों से होम कोरेन्टीन थी मगर उन्हें तेज़ बुखार और ऑक्सीजन लेवल में आयी कमी के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया पड़ा है. उन्हें एम्बुलेंस से चंडीगढ़ से लुधियाना अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे है.

हिमांशी ने सोशल मीडिया पर खुद अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी शेयर की थी. इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने लिखा “सारे प्रीकॉशन्स लेने के बाद भी में कोरोना से संक्रमित वायरस से संक्रमित हो गई हूँ. हाल ही में मैं कृषि क़ानून को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थी. वहाँ भीड़ अधिक होने के कारण मैंने सोचा शूटिंग पर जाने से पहले में अपना कोरोना टेस्ट करवालूँ। मैं उन लोगों से टेस्ट करवाने की गुजारिश करती हूँ जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये है. आप सभी अपना ख्याल रखे.”

फिलहाल जो अभी तक खबरें मिल रही है उनके अनुसार हिमांशी की तबियत नाज़ुक बानी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *