टीवी के सबसे मशहूर शो में से एक बिग बॉस के जल्द ही शुरू होने के कयास लगाए जा रहे है. बिग बॉस का ये 14वां सीजन होगा. हर बार की तरह इस बार भी बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ यानि सलमान खान इसे होस्ट करते नज़र आएँगे.
जिस तरह से लोगों को बिग बॉस में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स का नाम पता करने की उत्सुकता रहती है, उसी तरह दर्शकों की निगाहें एक ख़ास चीज़ पर भी तिकी होती है. और वो है सलमान खान इस शो को होस्ट करने की फीस कितनी लेंगे. खबरों की माने तो बिग बॉस 2020 को होस्ट करने के लिए सलमान खान लगभग 450 करोड़ रूपए लेंगे. जी हाँ, आपने सही पढ़ा 450 करोड़ रूपए। शो के शुरू होने से पहले ही ‘सल्लू भाई’ अपनी फीस को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सलमान खान ने हर एपिसोड को होस्ट करने क लिए 20 करोड़ रूपए मांगे है. हालांकि सलमान ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. इस बात की भी जानकारी मिल रही है की इस बार बिग बॉस शो 3 महीने तक चलेगा
