दिल्ली में लौटी कोरोना की दूसरी लहर, आने वाले दिनों में कम होंगे केस-सीएम केजरीवाल

दुनिया भर के अलग-अलग देशों के अलावा भारत के कई शहर भी कोरोना वैश्विक महामारी से बुरी तरह प्रभावित हैं। हर दिन संक्रमितों और मृतकों की संख्या में तेजी से इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा है।

भारत के कई राज्य ऐसे हैं जहां एक वक्त ऐसा लगा था कि शायद कोरोना पर बड़ी लड़ाई जीत ली है। नए केसों में काफी कमी देखने को मिली थी हालांकि अब दोबारा कोरोना के मामलों की बढ़ी संख्या ने सरकारों और आम जनता को चिंता में डाल दिया है। खासकर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संक्रमण से सीएम केजरीवाल चिंतित नजर आए।


कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि,”1 जुलाई से लेकर 17 अगस्त तक कोरोना के संक्रमण में कमी आई थी। इसके बाद दोबारा तेजी से वृद्धि देखने को मिली और 17 सितम्बर तक नए संक्रमण का प्रतिदिन आंकड़ा 4500 पर पहुंच गया।

ऐसे में जानकारों की मानें तो यह दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर है और अब इसमें आने वाले दिनों में कमी आएगी।”


केजरीवाल ने कुल टेस्ट की संख्या के बारे में बात करते हुए कहा कि प्रतिदिन टेस्ट का आंकड़ा बढ़कर अब 20 से 60 हजार पर जा पहुंचा है। इसके अलावा दिल्ली सीएम ने केंद्र सरकार, एनजीओ और दिल्ली के लोगों का कोरोना से लड़ाई में सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया।

आपको बता दें कि दिल्ली में अभी तक कोरोना के कुल 2,56,789 मामले सामने आए हैं। इनमे से 2,20,866 लोग ठीक हो चुके हैं और 5,087 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें बिगड़ी दिल्ली सीएम केजरीवाल की तबियत,होगा कोरोना टेस्ट

यह भी पढ़ें गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव

यह भी पढ़ें इस राज्य में हुआ कोरोना ब्लास्ट, विधानसभा सत्र से पहले 23 विधायक आए कोरोना की चपेट में

यह भी पढ़ें गृह मंत्री अमित शाह हुए कोरोना पॉजिटिव, अमिताभ नेगेटिव पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *