NEET 2020 Results: शोएब आफताब ने तोड़ डाले आज तक के सारे रिकार्ड्स, 100 प्रतिशत अंक लाकर रचा इतिहास

आज शाम मेडिकल के लिए होने वाली NEET परीक्षा का नतीजा घोषित हो गया है. मगर इस बार का नतीजा सबको चौंकाने वाला रहा है. ओडिसा के रहने वाले शोएब आफताब को परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक मिले है. यानि शोएब ने 720 में से 720 अंक हासिल किये है. ऐसा करने वाले शोएब NEET परीक्षा के इसिहास में पहले स्टूडेंट बन गए है.

इसके साथ ही वह ओडिशा के भी पहले स्टूडेंट है जिसने NEET परीक्षा में टॉप किया है. शोएब आफताब की उम्र केवल 18 साल है.

इस बार NEET की परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स बैठे थे. जैसे ही रिजल्ट निकलने की बात सामने आयी वैसे ही सभी स्टूडेंट्स अपना-अपना रिजल्ट देखने NEET की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुँच गए जिसकी वजह से NEET की वेबसाइट ही क्रैश हो गई. खबर लिखे जाने तक NEET के वेबसाइट ठीक ढंग से नहीं खुल रही थी.

इस बार NEET की परीक्षा के लिए 15.97 लाख स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे जिसमें से 14.37 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी. कोरोना महामारी के चलते पहले तो NEET की परीक्षा काफी लेट हुई दूसरे इसे दो चरणों में करवाना पड़ा.

पहले चरण में 13,67,032 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. पहले चरण की परीक्षा 13 सितम्बर को हुई थी और बाकि बचे स्टूडेंट्स की परीक्षा 14 अक्टूबर को हुई थी. आपको बतादें की NEET परीक्षा को लेकर देश में ख़ासा हंगामा भी मचा था. कोरोना महामारी के चलते NEET परीक्षा को विरोध का सामना भी करना पड़ा था.

आइये आपको बतादे है आप NEET का रिजल्ट कैसे देख सकते है.

Corona Update-मेट्रो सेवा शुरू और परीक्षाओं के दौर के बीच फिर मिले 90 हजार से ज्यादा नए केस, 1016 की मौत

कोरोना काल मे बेरोजगारों के लिए रेलवे की तरफ से आई बड़ी खुशखबरी, 15 दिसंबर से शुरू होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा J

EE-NEET परीक्षार्थियों को इन दो राज्यों में मिलेगी मुफ्त रहने- खाने और परिवहन की व्यवस्था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *