दिल्ली से लखनऊ तक डॉक्टर धरने पर, OPD सेवाएं प्रभावित, जानिए क्या है NEET-PG काउंसलिंग को लेकर विवाद

केरल में पीजी डॉक्टर आज 12 घंटे की सांकेतिक हड़ताल पर चले गए हैं, जो परिधीय गैर-शिक्षण संस्थानों में COVID रोगी भार के विकेंद्रीकरण और पीजी मेडिकोज पर अत्यधिक कार्यभार को कम करने के लिए अतिरिक्त कार्यबल की मांग कर रहे हैं।

NEET 2020 Results: शोएब आफताब ने तोड़ डाले आज तक के सारे रिकार्ड्स, 100 प्रतिशत अंक लाकर रचा इतिहास

ओडिसा के रहने वाले शोएब आफताब को परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक मिले है. यानि शोएब ने 720 में से 720 अंक हासिल किये है. ऐसा करने वाले शोएब NEET परीक्षा के इसिहास में पहले स्टूडेंट बन गए है.

JEE-NEET परीक्षार्थियों को इन दो राज्यों में मिलेगी मुफ्त रहने- खाने और परिवहन की व्यवस्था

EE-NEET परीक्षा को टालने की मांग और सरकार द्वारा परीक्षा लेने के एलान के बीच राज्य सरकारें भी अब छात्रों की सुविधाओं को लेकर चिंतित दिख रही हैं। इसको लेकर कई राज्य सरकारों की तरफ़ से घोषणाओं की शुरुआत भी कर दी गई है। पहले जहां ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने परीक्षार्थियों के आने-जाने, रहने-खाने की व्यवस्था की बात कही वहीं अब मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ऐसा ही एलान कर परीक्षार्थियों को बड़ी राहत दी

सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम ऑफिस में इसलिए किया फ़ोन, जवाब मिला- हम बाद में बात करेंगे

सुब्रमण्यम स्वामी अलग अलग मुद्दों को लेकर लगातार अपनी बात सोशल मीडिया के द्वारा उठाते रहे हैं। बात चाहे सुशांत सिंह राजपूत मामले की करें या छात्रों द्वारा लगातार NEET और JEE परीक्षा को टालने की वह हमेशा मुखर रहे हैं। कई बार वह अपनी ही पार्टी बीजेपी और उसके नेताओं पर भी तीखी बयानबाजी कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को घेरते हुए तीखा सवाल तब दागा था जब वित्त मंत्री ने कोरोना को एक्ट ऑफ गॉड बता दिया था

Unlock 4- झारखंड में इस वजह से खोले जाएंगे होटल-लॉज, इन सेवाओं पर रोक जारी रहेगी

झारखंड सरकार ने देर रात जारी अपने एक आदेश में राज्य में होटल और लॉज खोलने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति आगामी NEET और JEE परीक्षा को देखते हुए दिए गए हैं। साथ ही राज्य में मॉल को दोबारा खोले जाने का भी निर्णय लिया है।राज्य के भीतर स्थानीय बस सेवा प्रारंभ करने की भी घोषणा की गई है। राज्य में धार्मिक आयोजनों, स्वीमिंग पूल, जिम, स्कूल-कालेज, कोचिंग, इंटरटेनमेंट पार्क पर रोक यथावत जारी रहेगी।

JEE और NEET एग्जाम रद्द करने की मांग के पीछे सिर्फ कोरोना नही, यह भी हैं बड़ी वजह

भारत भर में इन दिनों JEE और NEET परीक्षा को रद्द करने की मांग जोरों पर है। कोरोना महामारी के इस दौर में छात्रों की जहां अपनी चिंताएं हैं वहीं सरकार के पास इस परीक्षा को आयोजित करने के अपने आधार और तर्क हैं। सरकार की तरफ से जहाँ शिक्षा मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि परीक्षा के आयोजन को लेकर अभिभावकों का दबाव है वहीं विपक्षी दल सरकार से परीक्षा टालने की अपील कर चुके हैं और अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करने की तैयारी में हैं