उत्तर प्रदेश पुलिस ने बागपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सर कलम करने की धमकी देने वाले शक्स को गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में उसने यह धमकी दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
हाथरस केस को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने विरोध प्रदर्शन किया था जिसमें पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था. जिसे लेकर काफी विरोध प्रदर्शन हुआ था. ऐसा ही एक प्रदर्शन बागपत के बड़ौत में हुआ था जहां सलमान नाम के शक्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सर काटने की धमकी दी थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ जांच एजेंसियां हरकत में आयी और मामले की जांच में जुट गई. जांच एजेंसियों ने पाया की सलमान उत्तर प्रदेश के बड़ौली का रहने वाला है. उसने यह बात दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर प्रदर्शन के दौरान कही थी. सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ धारा 153A/124A/504 506 के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है.
हाथरस केस- पीड़िता का परिवार नही करेगा अस्थि विसर्जन, सीबीआई जांच पर कहा…
रवि किशन को मिली Y कैटेगरी सुरक्षा, सांसद बोले- थैंक यू महाराज जी…
राजस्थान के अलवर में 45 वर्षीय महिला से गैंगरेप, 6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम, दो गिरफ्तार
