उत्तर प्रदेश में पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए अपराधियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी है। ऐसा ही एक मामला सहारनपुर में देखने को मिला जहां शुक्रवार को गैंगस्टर ने कार्रवाई से बचने के लिए थाने में दोनों हाथ ऊपर कर सरेंडर कर दिया।
उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई की कड़ी में मऊ जिला प्रशासन ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के निकट सहयोगी और कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहे,उमेश सिंह की अवैध रूप से निर्मित चार मंजिला इमारत को ध्वस्त कर दिया।
उत्तर प्रदेश में होने वाले अगले साल के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत तेज होती दिखाई दे रही है। मैदान में खड़ी पार्टियां कई तरह के ऐलान कर चुके हैं, जैसे जहां बसपा बिना किसी गठबंधन के अकेले मैदान में उतरने का ऐलान कर चुकी है, वहीं एआईएमआईएम 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस ने बागपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सर कलम करने की धमकी देने वाले शक्स को गिरफ्तार कर लिया है. हाल ही में उसने यह धमकी दी थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.