कश्मीर में धारा 370 हटाये जाने के बाद से अब तक एक साल से ज्यादा का वक़्त बीत चुका है। नजरबंदी झेल रहे अलगाववादी और अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी अब रिहा कर दिए गए हैं और अब इन्ही की रिहाई के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी है। विपक्ष जहां लामबंद हो 370 के पुनः बहाली की मांग कर अजीबोगरीब बयान दे रहा वहीं बीजेपी ने अब इन बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
आपको बता दें कि महबूबा ने हाल ही में कहा था कि वह कश्मीर के झंडे के अलावा कोई झंडा नही उठायेगी। उनके इस बयान को तिरंगे के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। अब महबूबा के इसी बयान पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बड़ा बयान दिया है। नितिन पटेल ने अपने बयान में कहा कि अगर कोई यहाँ खुश नही है या सुरक्षित महसूस नही कर रहा है तो उसे कराची चला जाना चाहिए। कर्जन विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे पटेल ने यह भी कहा कि महबूबा को टिकट खरीदने के पैसे कर्जन विधानसभा की जनता दे देगी।
रविशंकर का महबूबा के बयान पर सेक्युलर लॉबी से सवाल- राष्ट्रविरोधी बयान पर क्यों हैं खामोश?
जम्मू-कश्मीर: महबूबा मुफ़्ती ने अनुच्छेद 370 हटने तक चुनाव नहीं लड़ने का किया फैसला
Video- महबूबा के जेल से रिहा होते ही जम्मू में विपक्ष हुआ लामबंद, राजनीतिक तापमान बढ़ा
