भारत में लगातार 11 वें दिन 10 लाख से कम रहे सक्रिय मामले

भारत में लगातार 11 वें दिन सक्रिय मामलों की संख्या 10 से नीचे बनी हुई है।

आज सक्रिय मामलों की संख्या 9,42,217 दर्ज की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0014PH8.jpg

हर दिन बहुत अधिक संख्या में कोविड मरीजों के ठीक होने के साथ ही भारत में रोजाना उच्च स्तर का रिकवरी का ट्रेंड भी लगातार बना हुआ है। देश में पिछले 24 घंटों में 78,877 रिकवरी हुई हैं। इससे राष्ट्रीय रिकवरी दर में लगातार वृद्धि हुई है, जो वर्तमान में 83.70 प्रतिशत है।

भारत में आज तक कुल 53,52,078 रिकवरी हुई हैं। केवल 12 दिनों में 10 लाख रिकवरी हुई हैं। इसके साथ ही, भारत दुनिया में सबसे ज्यादा कोविड मरीजों के अधिकतम रिकवरी के साथ वैश्विक स्तर पर अपना स्थान बनाए हुए है।

सक्रिय मामलों का 76.62 प्रतिशत मामला 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में है।

आज की तारीख में, देश में कुल सक्रिय मामलों का केवल 14.74 प्रतिशत मामला है। राज्यों की सूची में महाराष्ट्र सबसे ऊपर है और यहां 2.5 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। कर्नाटक 1 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002M1ZF.jpg

देश के 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003HPWA.jpg

देश में पिछले 24 घंटों में कुल 81,484 नए मामले सामने आए हैं।

नए मामलों में से 78.07 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। कर्नाटक ने लगभग 10,000 मामले सामने आए हैं जबकि केरल 8,000 से अधिक मामले आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004LHJ1.jpg

रिकवरी के नए मामलों में 72 प्रतिशत रिकवरी 10 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेशों में हुई हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक नई रिकवरी हुई है जबकि आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में उसके बाद​ रिकवरी हुई हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005E8Q3.jpg

देश में पिछले 24 घंटों में 1,095 मौतें दर्ज की गई हैं।

इनमें से 83.37 प्रतिशत मौतें 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में हुई हैं।

कल महाराष्ट्र में 36 प्रतिशत मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 394 मौतें हुई हैं, इसके बाद कर्नाटक में 130 मौतें हुईं हैं।

यह भी पढ़ें हरिद्वार स्थित संस्थान ने कोविड-19 पर होम्योपैथी के प्रयोग से इसे काबू करने का प्रस्ताव पेश किया, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह रहे शामिल, जानें

यह भी पढ़ें अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 की मौत, पीएम ने जताया दुख

यह भी पढ़ें कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया में शीर्ष पर पहुंचा भारत

यह भी पढ़ें भारत लगातार कोविड-19 जाँच में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है, पिछले 24 घंटों के दौरान 11.5 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई

यह भी पढ़ें कोविड-19: पिछले 24 घंटो में देश में सामने आये 53 हज़ार मामले, 871 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना को कहा एक्ट ऑफ गॉड, भड़क गए स्वामी, लोगों ने भी किया ट्रोल

यह भी पढ़ें भारत में सक्रिय मामलों के प्रतिशत में गिरावट का ट्रेंड बरकरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *