पाकिस्तान-चीन से तनाव के बीच भारत ने DRDO द्वारा विकसित ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का किया सफल परिक्षण

सुरक्षा की दृष्टि से आज भारत के लिए एक बेहद अहम दिन है. पाकिस्तान-चीन से तनाव के बीच भारत ने DRDO द्वारा विकसित ‘नाग’ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल का सफलतापूर्वक अंतिम परीक्षण किया. परीक्षण सुबह 6:45 बजे राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया.

ज़मीन से ज़मीन पर इसकी मारक क्षमता 4 किलोमीटर है वहीँ हेलीकाप्टर से यह 5 किलोमीटर दूर तक अपने दुश्मन को निस्तेनाबूत कर सकती है. यह बाकि मिसाइलों के मुकाबले वज़न में काफी हलकी है और इसका निशाना एकदम सटीक है.

जानकारों की माने तो इसका सफल परिक्षण भारत की सुरक्षा दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है खासकर जब भारत का पाकिस्तान और चीन से सीमा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है.

आपको बतादें की इससे पहले भी साल 2017, 2018 और 2019 में इस मिसाइल का परिक्षण किया जा चुका है.

सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का भारतीय नौसेना के स्टील्थ डेस्ट्रॉयर, आईएनएस चेन्नई से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया

डीआरडीओ ने स्वदेशी रूप से विकसित एंटी रेडिएशन मिसाइल (रुद्रम) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया

मोदी की सुरक्षा को और मजबूत बनाने आज भारत की धरती पर उतरेगा ‘एयर इंडिया वन’, एयरफोर्स वन की तर्ज पर हुआ तैयार, मिसाइल डिफेंस सिस्टम से है लैस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *