उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में मैनपुरी से सांसद मुलायम सिंह यादव के कोरोना महामारी के चपेट में आने की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक मुलायम सिंह यादव के साथ उनकी पत्नी साधना गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुलायम को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद कोरोना टेस्ट की जरूरत महसूस हुई थी।
कोरोना टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया था। हालांकि अब रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
डॉक्टरों ने मुलायम के हेल्थ अपडेट में बताया है कि खतरे की कोई बात नही है और उनमें कोरोना के गम्भीर लक्षण भी नही हैं।
मुलायम के कोरोना से संक्रमित होने के बाद लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हुए ट्वीट किया,”भुवनमोहन कन्हैया आपको आरोग्य प्रदान करें ऐसी कामना है !
अपनी देसी आत्मीयता से विरोधियों तक को अपना बना लेने की आपकी कला,इन दिनों के विद्वेषपूर्ण वातावरण में दुर्लभ है ! पदों पर रहते हुए आपने हिंदी व अन्य भाषाओं के प्रति जो आदर-स्नेह का भाव रखा वह सभी सरकारों के लिए प्रेरणा है।”
