बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह को जिला अदालत ने आज 14 दिन की न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उससे कल लखनऊ में STF की टीम ने गिरफ्तार किया था. वह हत्या के दिन से लगातार फरार चल रहा था.
वहीँ दूसरी ओर बलिया के बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह से पार्टी आलाकमान नाराज़ दिख रही है. पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुरेंद्र सिंह को इस मामले में दखल देने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

इससे पहले नड्डा ने यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को फ़ोन कर इस मामले की जानकारी ली थी और सख्त हिदायत दी थी की सुरेंद्र सिंह इस मामले से दुरी बनाकर रखे.
आपको बतादें की सुरेंद्र सिंह मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह के खुलकर समर्थन में आये थे और उन्होंने कहा था की धर्मेंद्र ने गोली अपनी जान बचने के लिए चलाई थी. अगर वो ऐसा नहीं करता तो दूसरा पक्ष उन्हें और उनके परिवार को मार डालता. यही नहीं, सुरेंद्र सिंह धर्मेंद्र के घर भी जाकर आये थे और उन्हें मदद का आस्वाशन दिया था. इसके बाद इस मामले ने और तूल पकड़ लिया था और मीडिया ने बीजेपी की जमकर खिचाई की थी. जिसके बाद से बीजेपी आलाकमान सुरेंद्र सिंह से नाराज़ चल रहा था.
बलिया हत्याकांड: मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह आया पुलिस के शिकंजे में, खुद को बताया बेक़सूर
