कोरोना वैक्सीन को लेकर आई एक और बुरी खबर, रुक गया ट्रायल

कोरोना महामारी का कहर पूरी दुनिया मे लगातार जारी है। इस महामारी से संक्रमित होने वालों की संख्या अब चार करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। इस महामारी से निजात के लिए दुनिया के कई देशों में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है और कई देशों को आंशिक सफलता भी हाथ लगी है।

हालांकि अब वैक्सीन के ट्रायल को लेकर एक बुरी खबर आई है। न्यू जर्सी स्थित इस कंपनी के प्रवक्ता जैक सार्जेंट ने स्वास्थ्य देखभाल समाचार प्रदाता स्टैट द्वारा जारी की गई रिपोर्ट की पुष्टि की गई, जिसमें कहा गया कि जॉनसन एंड जॉनसन ने परीक्षण पर रोक लगा दी है।

 
जानकारी के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन ने कोरोना वैक्सीन का ट्रायल फिलहाल रोक दिया है। ऐसा उन जानकारियों के सामने आने के बाद किया गया है जिनमे कहा गया था कि एक प्रतिभागी की तबियत इस ट्रायल के दौरान बिगड़ गई थी। 

कंपनी ने बयान में कहा, “हमने अपने वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए प्रतिभागियों को दी जाने वाली आगे की खुराक फिलहाल के लिए रोक दी है। इसमें फेज 3 का ट्रायल भी शामिल है। शोध के दौरान एक प्रतिभागी के बीमार होने की वजह से यह कदम उठाया गया है।” 


इससे पहले भी ट्रायल के दौरान कई वैक्सीन के परीक्षण बीच बीच मे रोकने पड़े थे हालांकि यह कुछ वक्त के लिए ही था और अब दोबारा सभी वैक्सीन का ट्रायल शुरू हो चुका है।

वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन भी इसे छोटी बात मानता है और किसी प्रतिभागी के बीमार होने का मतलब यह नही कि यह वैक्सीन के वजह से प्रतिकूल नतीजे की वजह से है। ऐसे में उम्मीद है जल्द ही ट्रायल दोबारा शुरू किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *