हाथरस पीड़िता के माता-पिता की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

उत्तरप्रदेश के हाथरस में एक लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के मामले ने न सिर्फ राज्य बल्कि देश भर के लोगों का ध्यान खींचा। इस मामले में कल इलाहाबाद हाइकोर्ट में सुनवाई हुई वहीं आज सीबीआई की टीम पीड़िता के गांव पहुंचेगी।

सीबीआई टीम के गांव आने से पहले पुलिस ने इलाके की घेरेबंदी कर दी है। वहीं इन सब के बीच जानकारी यह भी है कि पीड़िता के परिजनों की तबियत बिगड़ गई है। 


हाथरस पीड़िता के पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि,”सूचना मिली कि लड़की (पीड़िता)के पिता का ब्लड प्रेशर हाई है और कुछ बीमारियां है लेकिन वो अस्पताल जाने के लिए तैयार नहीं हैं। अब मैं खुद जा रहा हूं उनसे बात करूंगा और जरूरत पड़ेगी तो उन्हें ज़िला अस्पताल लेकर जाएंगे।”

दूसरी तरफ हाथरस पीड़िता की मां की तबीयत खराब होने की भी जानकारी सामने आने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है उनके साथ उनके परिवार के दो सदस्य भी हैं। पीड़िता के पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पीड़िता के घर गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *