अहमदाबाद में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग के बाद हुए धमाके, 9 लोग मरे, अनेक घायल

गुजरात के अहमदाबाद में एक कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई जिसके बाद गोदाम में एक के बाद एक कई धमाके हुए जिससे पूरा गोदाम भरभरा कर गिर गया. इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की खबर है वहीँ कुछ लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है.

स्थनीय प्रसाशन के अनुसार गोदाम के पास एक बॉयलर था जिसमें पहले विस्फोट हुआ. उसके फिस्फोट होने के बाद गोदाम में आग लगी. गोदाम में आगे लगने के बाद इसमें कई धमाके हुए जिसके बाद पूरे गोदाम के परखच्चे उड़ गए. धमाके किस कारण हुए अभी इसकी जांच की जा रही है.

प्रसाशन से मिली जानकारी के अनुसार आगे बुझाने के लिए मौके पर 12 दमकल की गाड़ियां और एम्बुलेंस पहुँच गई है. आग पर तो काबू पा लिया गया है मगर मलबे में दबे हुए लोगों की तलाश जारी है. प्रसाशन ने अभी तक 9 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है. घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

मुंगेर में फिर से पथराव और आगजनी, अनुराग को इन्साफ दिलाने सड़कों पर उतरी भीड़

पटना-सचिवालय में लगी आग, विपक्ष ने कहा आग लगी नही, लगाई गई है

हाथरस की ‘निर्भया’ की चिता की आग सुलगती रही और पुलिस दांत दिखाकर खिलखिलाती रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *