IPL 2020: राजस्थान की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, जानिए अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

राहुल तेवतिया और रियान पराग की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत राजस्थान ने कड़े मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाये थे. जिसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 1 गेंद रहते मैच अपने नाम कर लिया.

आज का मैच हारने के बाद पॉइंट्स टेबल में हैदराबाद की टीम पांचवे नंबर पर आ गई है जबकि यह मैच जीतकर राजस्थान की टीम सातवें से कहते पायदान से छटे पायदान पर पहुँच गई है.  

इस सीजन सबको हैरान-परेशान करती हुई दिल्ली की टीम 5 मैच जीतकर पहले पायदान पर आ गई है. दिल्ली वह टीम है जो अबतक आईपीएल के किसी भी सीजन में फाइनल में नहीं पहुंची है.

दूसरे नंबर पर 4 जीत के साथ मुंबई की टीम है. आज दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबला है. अगर मुंबई जीती तो दिल्ली की बादशाहत छिन सकती है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर कोलकाता की टीम है. कोलकाता ने कल करीबी मुकबले में पंजाब को हराया. चौथे पायदान पर बैंगलोर की टीम है.

चेन्नई की टीम खिसक कर छटे से सातवें पायदान पर पहुँच गई है. पंजाब की टीम 7 में से 6 मैच हारकर पंजाब इस लिस्ट में आखरी पायदान पर है.

अगर बात ऑरेंज कैप की करे तो इसमें पंजाब का बोलबाला है. पंजाब के कप्तान केएल राहुल 387 रन बनाकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब के ही मयंक अग्रवाल है. उनके खाते में 337 रन है.

इस लिस्ट में 307 रनों के साथ तीसरे स्थान पर आते है CSK के फाफ डु प्लेसिस. चौथे नंबर पर 275 रनों के साथ हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर है वहीँ पांचवे पायदान पर 257 रनो के साथ हैदराबाद के ही जॉनी बैरस्टो  है.

पर्पल कैप की बात की जाए तो टॉप पांच में से दो गेंदबाज़ मुंबई के है. इस लिहाज़ से कह सकते यही की गेंदबाज़ी में मुंबई के बोलर्स का दबदबा है. इस लिस्ट में 15 विकटों के साथ दिल्ली के रबाडा है. दूसरे पायदान पर मुंबई के ही तेज़ गेंदबाज़ बोल्ट है. बोल्ट ने 11 विकटें चटकी है. नंबर तीन पर 11 विकटों के साथ मुंबई के ‘बूम-बूम’ बुमराह है.

आज के मैच में राजस्थान के खिलाफ 2 विकेट लेकर हैदराबाद के रशीद खान इस लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुँच गए है. वहीँ पंजाब के मोहम्मद शमी चौथे पायदान से खिसककर पांचवे पायदान पर पहुँच गए है. 

यह भी पढ़ें IPL 2020: जानिये अंक तालिका में कौनसी टीम है टॉप पर, किन खिलाड़ियों के सर सजी है Purple और Orange कैप, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ किया आईपीएल का आगाज़, चेन्नई को 16 रनों से दी मात

यह भी पढ़ें IPL 2020- 5 विकेट से जीती चेन्नई, रायडू-डुप्लेसिस के बाद डेढ़ साल बाद मैदान पर उतरे धोनी ने जमाया रंग

यह भी पढ़ें IPL 2020: हार्दिक पंड्या के हिट विकेट होने पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर कर रहे है ट्रोल, देखिये हिट विकेट होने का वीडियो और मज़ेदार मीम्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *