IPL 2020 का आधा सफर हुआ पूरा, भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, फ्लॉप हुई टॉप की टीमें, जानिए पूरा विश्लेषण

कोरोना महामारी के बीच एक वक़्त ऐसा लग रहा था शायद इस बार आईपीएल को रद्द करना पड़ेगा. मगर BCCI के हौसले और तैयारी के बीच IPL 2020 का आधा सफर पूरा हो चुका है. 56 में से 28 मैच खेले जा चुके है.

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में इस बार भी सबसे ऊपर पायदान पर है मगर पिछली बार की रनरअप टीम चेन्नई इस सीजन खराब दौर से गुजर रही है. चेन्नई इस समय सातवें पायदान पर है.

ऑरेंज कैप

बात करे ऑरेंज कैप की तो इस लिस्ट में भारतीयों का ही बोल- बाला है. पंजाब के कप्तान केएल राहुल 387 रन बनाकर इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर पंजाब के ही मयंक अग्रवाल है. उनके खाते में 337 रन है.

इस लिस्ट में 307 रनों के साथ तीसरे स्थान पर आते है CSK के फाफ डु प्लेसिस. चौथे नंबर पर 275 रनों के साथ हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर है वहीँ पांचवे पायदान पर 257 रनो के साथ हैदराबाद के ही जॉनी बैरस्टो  है.

एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

इस सीजन में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन मारने के मामले में ही भारतीय खिलाड़ी ही आगे है. राजस्थान के राहुल तेवतीआ ने पंजाब के खिलाफ एक ओवर में 5 छक्के लगाकर 30 रन बटोरे थे. इन छक्कों के बाद राहुल सुर्ख़ियों में छा गए थे.

सबसे ज्यादा चौके मारने वाले खिलाड़ी

वहीँ बात करे सबसे ज्यादा चौके मारने वाले खिलाड़ियों की तो इसमें भी टॉप 5 में से 4 भारतीय खिलाड़ी है. इस लिस्ट में सबसे ऊपर पंजाब के कप्तान केएल राहुल है जिन्होंने अब तक 7 मैचों में 37 चौके लगाए है.

सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी

इस लिस्ट में भी टॉप 5 में से 4 भारतीय बल्लेबाज़ है. 7 मैच में 16 छक्के लगाकर राजस्थान के संजू सेमसन इस लिस्ट में टॉप पर है.

सबसे ज्यादा फिफ्टी

इस लिस्ट में भी सबसे ऊपर पंजाब के कप्तान केएल राहुल है जिन्होंने अब तक 7 मैचों में 3 फिफ्टी लगाई है मगर इसके बावजूद पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में आखरी पायदान पर है.

सबसे ज्यादा शतक

इस सीजन आईपीएल में 2 ही शतक लगे है और दोनों ही पंजाब के खिलाडियों ने बनाये है. पहला पंजाब के कप्तान केएल राहुल और दूसरा मयंक अग्रवाल ने.

सबसे लम्बा छक्का

इस लिस्ट में पंजाब के निकोलस पूरन छाये हुए है. निकोलस ने इस सीजन 106 मीटर का सबसे लम्बा चक्का लगाया है.

अब बात गेंदबाज़ी की करे तो स्पिनर्स के मुकाबले तेज़ गेंदबाज़ ज्यादा अच्छी गेंदबाज़ी कर रहे है.

पर्पल कैप

 इस लिस्ट में 17 विकटों के साथ  सबसे ऊपर दिल्ली के रबाडा है. दिल्ली की शानदार परफॉरमेंस के पीछे रबाडा का महत्वपूर्ण योगदान है.

मैडन ओवर

टी20 में गेंदबाज़ के लिए सबसे मुश्किल होता है मैडन ओवर डालना. इस सीजन अब तक 7 मैडन ओवर डाले गए है जिसमें रशीद खान सबसे ऊपर है.

सबसे ज्यादा डॉट बॉल

इस सीजन सबसे ज्यादा डॉट बाल डालने वाले गेंदबाज़ है राजस्थान के जोफ्रा आर्चर. आर्चर ने 28 ओवर में 87 डॉट बॉल डाली है यानि 14.5 ओवर में आर्चर ने एक भी रन नहीं दिया.

सबसे तेज़ बॉल

इस लिस्ट में टॉप 5 पोजीशन पर जोफ्रा आर्चर का ही नाम है. आर्चर ने सबसे तेज़ गेंद 153.62 km/hr की रफ़्तार से डाली है. 

IPL 2020: SRH vs CSK: इस सीजन में हैदराबाद से पिछली हार का बदला लेने उतरेगी चेन्नई, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, देखिये संभावित टीमें

IPL 2020: मुंबई ने कल की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के साथ-साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी बादशाहत कायम की, पर्पल कैप की लिस्ट में भी हुआ उलटफेर, देखिये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *