उत्तर प्रदेश पुलिस ने गौ तस्करी के मामले में 120 लोगों को गिरफ्तार किया 

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाय तस्करी के मामलों में 120 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। 120 अभियुक्तों में से 110 को निरोधात्मक कार्रवाई में और 10 अभियुक्तों को गोकशी के मामलों में गिरफ्तार किया गया हैं।

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया, ”बरेली पुलिस ने जिले के सभी 29 थानों में अभियान चलाकर गोकशी में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 110 गोहत्यारों को निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया हैं।

उन्होंने आगे कहा कि एसएसपी अखिलेश चौरसिया के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया था. उन्होंने कहा कि उनके पास से भारी मात्रा में गोमांस और गोहत्या के उपकरण बरामद किए गए हैं।

अग्रवाल ने आगे कहा कि जिले में गोकशी की बढ़ती घटनाओं से कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ी हैं। “पिछले कई दिनों से बरेली में गोकशी की घटनाएं बढ़ रही हैं।

इस वजह से हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश था। कई बार कानून व्यवस्था की स्थिति भी बिगड़ी। इसके बाद एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए। 

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *