पुलिस की पिटाई से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, अब जांच के लिए चाहिए लिखित शिकायत

बिहार विधानसभा चुनावों के शोर के बीच भागलपुर जिले के बिहपुर से क्रूर पुलिसिया कार्रवाई की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पुलिस की पिटाई से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है। यह पिटाई किसी अपराध या गैर कानूनी काम मे जुर्म कबूलने के लिए नही बल्कि हल्की बहस के बाद हुई थी। 

जानकारी के मुताबिक मड़वा गांव निवासी आशुतोष पाठक दुर्गापूजा में पूजा करने निकले थे। इसी दौरान एक स्थानीय युवक से बैरियर हटाने को लेकर उनकी बहस हो गई। बहस के दौरान ही बिहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। आश्चर्य यह है कि इस दौरान दोनों को समझा बुझा कर मामला सुलझाने की जगह आशुतोष की पुलिस ने पिटाई कर दी। 

थाने में आशुतोष को इस कदर पीटा गया कि उनकी मौत हो गई। अब सोशल मीडिया पर आशुतोष को न्याय दिलाने की मांग जोर पकड़ रही है। परिवार ने बिहपुर थानाध्यक्ष और थाने के पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। आशुतोष की मौत के बाद परिजनों और आम लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों ने एनएच 31 को महंत स्थान के पास जाम कर दिया।

सड़क से सोशल मीडिया तक इस पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की जा रही है। कांग्रेस नेत्री अनामिका शर्मा ने आशुतोष पाठक के लिए न्याय की मांग की है। इसके अलावा सांसद निशिकांत दुबे ने भी आशुतोष को न्याय देने और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

खास बात यह है कि इस मामले में लीपापोती भी शुरू होती नजर आ रही है। पुलिसकर्मियों के बयान के मुताबिक आशुतोष की मौत थाने में नही बल्कि अस्पताल में हुई थी। वहीं डीएसपी से मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों से लिखित आवेदन मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जहरीली शराब पीने से सात की मौत से मचा हड़कंप, सख्त कार्रवाई के आदेश

दुकानों के अलॉटमेंट के दौरान बलिया में चली गोली, एक की मौत, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

बीमा की रकम पाने के लिए व्यापारी ने खुद की मौत का रचा ड्रामा, जलाने के लिए कोविड मरीज का शव खरीदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *