पुलिस बर्बरता के शिकार आशुतोष के परिवार से मिले निशिकांत दुबे, कहा- दोषियों को फांसी होगी

भागलपुर के बिहपुर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पीटने से हुई हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही।

पुलिस की पिटाई से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत, अब जांच के लिए चाहिए लिखित शिकायत

बिहार विधानसभा चुनावों के शोर के बीच भागलपुर जिले के बिहपुर से क्रूर पुलिसिया कार्रवाई की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां पुलिस की पिटाई से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई है। यह पिटाई किसी अपराध या गैर कानूनी काम मे जुर्म कबूलने के लिए नही बल्कि हल्की बहस के बाद हुई थी।

भागलपुर-मुहर्रम जुलूस को लेकर बवाल, पुलिस टीम पर किया पथराव

बिहार में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लॉकडाउन लागू है। इस दौरान मोहर्रम जुलूस निकालने पर भी रोक लगाई गई थी। हालांकि कुछ लोगों ने इस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए न सिर्फ जुलूस निकाला बल्कि जब इसे रोकने के लिए पुलिस पहुंची तो पथराव भी किया गया। यह घटना बिहार के भागलपुर जिले की है

बिहार- भागलपुर के सुल्तानगंज में बड़ा नाव हादसा टला, पुल के पिलर से टकराकर पलटी नाव, एक लापता

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज से बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक बीच गंगा में नाव पलटने की घटना में कई लोग लापता हो गए हैं।खबरों के मुताबिक एक नाव पर 50 से अधिक लोग सवार थे और यह नाव हवा के तेज बहाव की वजह से निर्माणाधीन अगुवानी घाट पुल के पिलर से टकरा गई। नाव के टकराने के बाद अफरातफरी मच गई और डर से कई लोग जहां नदी में कूद गए वहीं इसके बाद नाव पलटने से कई लोग तेज धार में बह गए हैं। इस खबर के बारे में पूरा ब्यौरा अभी नही मिल सका है और लापता या कुल सवार लोगों की संख्या स्पष्ट नही है।