ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने आज प्रशांत किशोर के संगठन के साथ किसी भी तरह की दरार से इनकार किया, उनके सहयोग में टूटने की हालिया रिपोर्टों को निराधार बताया। तृणमूल ने कहा कि दोनों “एक टीम” के रूप में काम करते हैं और ऐसा करते रहेंगे।
Tag: #WestBengalVidhansabha
भवानीपुर की मस्जिद पहुँची ममता बनर्जी, उठा सवाल- क्या चुनाव जीतने के लिए यह है जरुरी?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) प्रत्याशी ममता बनर्जी सोमवार ने अचानक क्षेत्र की सोला आना मस्जिद पहुंचकर क्षेत्र के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मस्जिद पहुंच गए। क्षेत्र की एक मस्जिद में जाने पर भाजपा ने इसे लेकर निशाना साधा है।
बिहार और बंगाल में अब इस मुद्दे को उठाएगी बीजेपी, अब तक मिलता रहा है फायदा, जानें
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए हर दल ने अपनी तरफ से पूरी ताकत झोंक रखी है। तमाम मुद्दों के साथ निजी हमले भी किये जा रहे हैं। आरोप-प्रत्यारोप के साथ उपलब्धियों और नाकामियों की एक लंबी फेहरिस्त भी इसमें शामिल है। इसी क्रम में आज पीएम द्वारा गुजरात के केवड़िया में पुलवामा हमले के जिक्र के बाद अब एक बार फिर यह मुद्दा गरमाता दिख रहा है।
ममता की पार्टी ने संसद में प्रश्नकाल को लेकर किया संग्राम, बंगाल में खुद लगाया विराम पढ़ें दोहरी नीति
अच्छे कामों का विरोध अगर आपको सीखना हो या अनुभव लेना हो तो आप भारतीय राजनीतिक दलों को अपना आदर्श मान सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह अच्छे कामों का विरोध या खिलाफत महज इसलिए करते हैं कि विपक्ष का यह परम कर्तव्य है। इसका ताजा उदाहरण हैं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमों ममता बनर्जी।
