जमीनी स्तर की समस्याओं को हल करने के लिए भारत के विभिन्‍न हिस्‍सों से 1300 से अधिक प्रतिभा संपन्‍न लोग टेक-थॉन 2020 में एकत्र हुए

आईईईई, राष्‍ट्रीय सूचना विज्ञान केन्‍द्र (एनआईसी) और ओरेकल ने भारत सरकार के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्‍वावधान में देशभर में वर्चुअल तौर पर 36 घंटे की हेकाथॉन गॉव-टैक-थॉन 2020 का आयोजन किया, जो गत 1 नवम्‍बर, 2020 को सफलतापूर्वक संपन्‍न हुई।