प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के निवासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी है।
Tag: #narendramodi #rahulGandhi #varanasi
विशेष-बीजेपी को बिहार में मोदी नाम का सहारा, अब तक तेजस्वी दिख रहे आगे, पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचार का शोर हर बीतते दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। हर दल के शीर्ष और बड़े नेता अब उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी तोड़ मेहनत और धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। कोरोना काल मे होरहे इस चुनाव में उम्मीद थी कि फिजिकल रैलियों में सख्ती होगी और कोरोना का खौफ हावी रहेगा लेकिन ऐसा होता नजर नही आ रहा है।
राहुल गांधी का सरकार पर तीखा प्रहार, बोले- कोविड बस बहाना है, दफ्तरों को ‘स्टाफ मुक्त’ बनाना है
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर करारा हमला बोला है। राहुल गांधी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी सरकार की सोच न्यूनतम सरकार और अधिकतम निजीकरण की है। आपको बता दें कि राहुल गांधी कोरोना, बेरोजगारी और निजीकरण जैसे ज्वलंत मुद्दों को लगातार उठाते रहे है।
NRA CET के मार्क्स पर अब मध्यप्रदेश में मिलेंगी नौकरियां, ऐसा करने वाला पहला राज्य बना
नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी के गठन के ऐलान के बाद मध्य्प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा एलान किया है। ट्वीट के माध्यम से इस बारे में जानकारी देते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एनआरए द्वारा आयोजित परीक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर ही नौकरी देने का अभूतपूर्व निर्णय लेने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है। इससे युवाओं का जीवन सहज, सुगम बनेगा। देश के दूसरे राज्य भी मध्यप्रदेश की इस पहल को अपना कर अपने प्रदेश के बेटे-बेटियों को बड़ी राहत दे सकते हैं।”
धोनी के बाद रैना को मिली पीएम की चिट्ठी, रैना ने कहा…
15 अगस्त के दिन जब भारतीय क्रिकेट के दो धुरंधरों ने कुछ मिनटों के अंदर क्रिकेट से संन्यास के एलान किया तो प्रशंसकों में उदासी छा गई। हर तरफ से अलग-अलग प्रतिक्रियाओं के आने का दौर शुरू हुआ। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना को चिट्ठी लिख कर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सुरेश रैना ने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए दी। इससे पहले धोनी ने भी पीएम मोदी का आबहर व्यक्त किया था।
