लॉक डाउन के दौरान मार्च से बंद चल रहे सिनेमा घर, थिएटर, मल्टीप्लेक्स को 15 अक्टूबर से खोलने की अनुमति दे दी गई है। इससे संबंधित गाइडलाइंस सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जारी करेगा। हालांकि स्कूल-कॉलेज और कोचिंग खोलने का फैसला राज्य सरकारें करेंगी।
Tag: #India
विदेश मंत्री को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मिली फटकार तो शी जिनपिंग ने संभाला मोर्चा, इन नेताओं को किया फ़ोन, पढ़ें
चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस से दुनिया के कई देश बुरी तरह प्रभावित हैं। इसे लेकर चीन की लगातार आलोचना होती रही। कोरोना के अलावा अपनी विस्तारवादी नीति, भारत, ताइवान, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों से सीमा सहित अन्य वैवद अब चीन पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। भारत जहां चीन के कई एप्प पर बैन लगा बड़ा झटका दे चुका है वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति भी चीन के होश ठिकाने लगाने में कोई कमी नही छोड़ रहे।
ADB और भारत के बीच 500 मिलियन डॉलर का समझौता, दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर खर्च होगा पैसा
एक अत्याधुनिक एवं हाई-स्पीड 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर बनाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और भारत ने आज 500 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए जो कुल 1 अरब डॉलर की सुविधा की पहली किस्त है। इस कॉरिडोर से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ-साथ भारत के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आवाजाही काफी बढ़ जाएगी।
