मोदी और राहुल के बीच हैं कई बड़े अंतर, पढ़ें

राहुल गांधी और पीएम मोदी की तुलना अक्सर एक दूसरे से की जाती है। दोनो ही बड़े नेता हैं। दोनो ही अपने अपने दलों के सर्वमान्य नेता हैं। इसके बावजूद कहीं न कहीं दोनो में कुछ मसलों को लेकर एक बड़ा अंतर जरूर है।

मोदी को कोसना आसान है, मोदी बनना मुश्किल

मोदी की राजनीतिक सफर की कई कहानियां हैं, कई उपलब्धियां हैं, कई नाकामियां भी होंगी इसमे कोई संदेह नही लेकिन आखिर सीखता वही है जो गलतियां करता है। संगठन से लेकर सड़क और अब संसद तक पहुंचने वाले मोदी इसी संघर्ष की आग से तपकर निकले हैं।