दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन लगाने संबधी अटकलों को खारिज करते हुए कहा,’दिल्ली में फिर से लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। मुझे नहीं लगता कि अब ये एक प्रभावी कदम होगा, बल्कि सभी लोगों का मास्क पहनना ज्यादा फायदेमंद होगा।’
Tag: #coronavaccineinIndia
महाराष्ट्र सरकार ने दिए धार्मिक स्थल खोलने के आदेश, संजय राउत बोले- पीएम बैठक कर बताएं हार या जीत क्या होती है
कोरोना महामारी के दौर में लगभग आठ महीने से बंद धार्मिक स्थल एक बार फिर खोलने के आदेश महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने जारी कर दिए हैं। इन आदेशों को जारी करते हुए इससे संबंधित दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। एसओपी के मुताबिक कोरोना के प्रसार को रोकने और इससे बचाव के लिए सभी आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा
कांग्रेस नेता सचिन पायलट पाए गए कोरोना पॉजिटिव, स्मृति ईरानी की रिपोर्ट आई नेगेटिव, जानें
राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस बात की जानकारी खुद सचिन पायलट ने एक ट्वीट के माध्यम से दी है। सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा,’मैंने कोरोना टेस्ट कराया जिसका रिजल्ट पॉजिटिव आया है। जो कोई भी पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आया हो, कृपया अपना परीक्षण करवा लें। मै डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूँ। जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है।’
अरुणाचल प्रदेश के स्कूल जाने वाले बच्चे खादी के मास्क पहनेंगे
अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहली बार अपने स्कूल जाते समय हजारों स्कूली बच्चे तिरंगे वाले खादी के फेस मास्क पहनेंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने स्कूली बच्चों के लिए 60,000 उच्च गुणवत्ता वाले खादी कॉटन फेस मास्क की आपूर्ति की है क्योंकि अरुणाचल प्रदेश सरकार ने 16 नवंबर से स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को हुआ कोरोना, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती
महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की कोरोना पॉजिटिव हो गए है. यह जानकारी उन्होंने खुद अपने अधिकारी ट्विटर हैंडल पर दी. उन्होंने बताया की उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. उनकी तबियत फिलहाल ठीक है. एहतियातन तौर पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. मैं जल्द ही स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा.
भारत ने नया मील का पत्थर हासिल किया, कोरोना रिकवरी दर 90 प्रतिशत हुई
भारत ने कोरोना से लड़ाई में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है और आज कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय रिकवरी दर 90 प्रतिशत हो गई। पिछले 24 घंटों में 62,077 मरीज ठीक हुए हैं और इन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है तथा नए पुष्ट मामलों की संख्या 50,129 है। कुल मामलों के 90 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।
