21 साल पुराने कोयला घोटाले के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे को 3 साल की सजा

कोयला घोटाले से जुड़े 21 साल पुराने मामले में CBI की विशेष अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे समेत 3 लोगों को दोषी करार देते हुए 3-3 साल की सजा सुनाई है. सजा के साथ-साथ कोर्ट ने तीनो दोषियों पर 10-10 लाख रूपए जुर्मान भी लगाया है. दिलीप रे को IPC की धारा 409 सहित विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया है.

खनन सुधारों को लेकर सरकार को मिले ढेरों सुझाव, अवैध खनन को वैध करने का कोई प्रस्ताव नही, पढ़ें

अवैध खनन को वैध करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। खनन मंत्रालय ने आज यह स्पष्ट कर दिया है। खनन एवं खनिज (विकास एवं नियामक) (एमएमडीआर) अधिनियम 1957 में प्रस्तावित संशोधन पर सुझाव और टिप्पणी के लिए खनन मंत्रालय ने इसे केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों को भेजे हैं।