जदयू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए दिया ‘बिहार फार्मूला’

केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बीच संभावित मंत्रियों के नाम को लेकर अटकलें जारी है। हालांकि अभी भी जदयू के कोटे से मंत्रियों की संख्या तय नहीं हुई है। चर्चाएं हैं कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के कोटे में से चार मंत्री चाहते हैं जिसे लेकर उन्होंने प्रयास भी शुरू कर दिए हैं।

मायावती ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बताया मुख में राम, बगल में छुरी जैसा

बसपा अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर मीडिया को संबोधित करते वक्त पलटवार करते हुए कहा कि मोहन भागवत का धर्म को लेकर उनका बयान मुख में राम और बगल में छुरी जैसा था।

बिहार में जारी हुआ नया अनलॉक, शैक्षणिक संस्थान खोलने की मिली अनुमति

बिहार के राज्य सरकार ने अनलॉक- 4 में राहतों का दायरा बढ़ाते हुए नई रूपरेखा 7 जुलाई से 6 अगस्त 2021 तक लागू रखने की बात कही है। सरकार ने 7 जुलाई से 11वीं-12वीं के स्कूल, सभी कॉलेज, तकनीकी शिक्षण संस्थान व सरकारी प्रशिक्षण संस्थान 50% उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दे दी है

प्रधानमंत्री ने स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें याद किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वर्गीय राम विलास पासवान जी की जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि वे भारत के अत्यंत अनुभवी सांसद और प्रशासक थे।

राजद आज मना रही है अपना 25वां स्थापना दिवस, सुप्रीमो लालू यादव करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अपना 25वां स्थापना दिवस मना रही है। पार्टी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव लंबे अरसे बाद कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और समारोह को संबोधित करेंगे। स्थापना दिवस के मौके पर लालू यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।

बिहार में सबके लिए अहम है 5 जुलाई का दिन, लालू, चिराग व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी तय होगा आगे का रास्ता

बिहार में सबके लिए अहम है 5 जुलाई का दिन, लालू, चिराग व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए भी तय होगा आगे का रास्ता

आपस में भिड़े बिहार सरकार के मंत्री,मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को सीमा में रहने की दी हिदायत

बिहार सरकार के मंत्री और जद(यू) पार्टी के मदन सहनी के इस्तीफे की पेशकश के बाद राजनीति तेज हो गई है। एक तरफ जहां इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टी सरकार पर हमला बोल रही है वहीं बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि, “अधिकारी कोई व्याकुल होने की चीज नहीं है।

मंत्री मदन सहनी प्रकरण पर बोले आरसीपी सिंह, राजनेताओं व अफसरों के बीच संवाद जरूरी, विपक्ष के नेताओं से मिलना-जुलना लगा रहता है

जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने मंत्री मदन सहनी ने प्रकरण को लेकर राजनेताओं और अधिकारियों के बीच समन्वय के लिए संवाद बने रहने और समय-समय पर प्रशिक्षण मिलते रहने और कानून व्यवस्था की जानकारी मिलते रहने चाहिए की बात कही।

नीतीश कुमार की कमजोर पड़ती बागडोर, आरोपों के घेरे में फंसते दिखाई दे रहे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए हालात ठीक होते नहीं दिखाई दे रहे हैं। विधानसभा में 43 सीटों के साथ जद(यू) तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है और कहा जा रहा है कि भाजपा के मजबूत स्थिति में होने के कारण ही जद(यू) की कमान चल रही है।

जद(यू) के पूर्व विधायक मनजीत सिंह ने घर वापसी की जताई इच्छा

राजद में शामिल होने के चर्चाओं के बीच जद(यू) के पूर्व विधायक मनजीत सिंह ने जद(यू) पार्टी में ही बने रहने की बात कही है। उन्होंने नीतीश कुमार से मीटिंग में मिलकर सारी हिचक और नाराजगी दूर हो जाने की बात कही।

मांझी ने लिया शराब का पक्ष, सत्ता बदलने की अटकलें होने लगी जारी

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने अवैध शराब को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरते हुए शराबबंदी में कहीं ना कहीं कमी होने की बात कही और इस कानून की समीक्षा की मांग की।

नौकरशाही और तानाशाही से नाराज होकर मंत्री मदन साहनी ने की इस्तीफे की पेशकश

बिहार विधानसभा के बहादुरपुर चुनाव क्षेत्र से प्रतिनिधि और बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी ने कथित अफसरशाही और तानाशाही से तंग आकर इस्तीफे की पेशकश की है। राज्य के नौकरशाही पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अफसर उनकी बात नहीं सुनते। यहां तक कि उन्होंने दिए गए घर और कार के ऊपर भी नाराजगी जताई है।

चुनाव आयोग के अनुसार लोजपा पर अब भी चिराग पासवान का ही अधिकार

लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद से पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच दूरी आ गई थी। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग पासवान के विरुद्ध जाकर नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देकर पशुपति कुमार पारस ने इस बात को पक्का कर दिया था

‘आशीर्वाद यात्रा’ से होगा चिराग पासवान का शक्ति परीक्षण,भाजपा की बनी हुई है नजर

5 जुलाई को शुरू होने वाले चिराग पासवान की “आशीर्वाद यात्रा” ने केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर कुछ समय के लिए ब्रेक लगा दिया है। सूत्रों के कहने अनुसार, भाजपा चिराग पासवान की इस यात्रा के बाद अपना रुख साफ करेगी कि वह किसके साथ है क्योंकि वह पहले यह देखना चाहती है कि बिहार की जनता चिराग पासवान को अपनाती है या नकारती है

उत्तर प्रदेश राज्य में 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी एआईएमआईएम, राजभर-ओवैसी के गठबंधन ने दिया यह चुनावी फार्मूला

उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर से बड़ी खबर आई है। असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी एआईएमआईएम के 100 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी का अभी तक सिर्फ ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के साथ गठबंधन है।

गाजियाबाद मारपीट मामला: सपा नेता पर हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत केस

गाजियाबाद से आए वीडियो में बुजुर्ग की दाढ़ी काटने के मामले में समाजवादी पार्टी के नेता उम्मेद पहलवान इदरीस पर उत्तर प्रदेश की पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 3(2) के तहत कार्यवाही शुरू कर दी है। फेसबुक लाइव पर अब्दुल समद के साथ दिखाई देने के बाद गाजियाबाद की पुलिस में इदरीस को कथित तौर पर सांप्रदायिक हिंसा और नफरत फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

जमानत पर चल रहे लालू को सुशील मोदी ने दी यह सलाह, जानें

लालू प्रसाद यादव इन दिनों जेल से बाहर हैं। वह जमानत पर हैं और दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। यूँ तो लालू राजनीति से दूर हैं लेकिन ट्विटर और सोशल मीडिया के जरिये वह राजनीतिक मामलों और मुद्दों पर अपनी राय रखते रहते हैं। खास कर बिहार सरकार पर हमला बोलने का वह कोई मौका नही चूकते हैं। लालू के यह ट्वीट्स और राजनीतिक सक्रियता बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को पसंद नही आई।

राजद ने जारी की अपने प्रवक्ताओं की सूची

तेजस्वी यादव के दिल्ली से पटना लौटने के बाद राजद फिर से होने वाले चुनाव की तैयारियों में सक्रिय दिखाई दे रही है। राजद ने नीतीश सरकार को घेरने के लिए 19 प्रवक्ताओं की एक नई टीम की लिस्ट जारी की है जिनमें दो राष्ट्रीय और 17 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।इनमें से विधायक भाई वीरेंद्र बिहार के राजद के मुख्य प्रवक्ता जबकि मनोज झा और नवल किशोर राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए गए हैं।

गुजरात दौरे पर निकले नेता चिराग पासवान ने भाजपा नेता से की मुलाकात, सियासी अटकलें हुई तेज़

लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) के नेता चिराग पासवान ने पारिवारिक उठापटक के बाद बिहार स्थित पार्टी की बागडोर बनाए रखने के लिए गुजरात के अहमदाबाद का दौरा किया। रात के समय एयरपोर्ट के बाहर पत्रकारों द्वारा पूछे गए किसी बड़े भाजपा के नेता से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका यह दौरा निजी काम के लिए था।