बिहार चुनाव: मुजफ्फरपुर के बरुराज में इस मतदान केंद्र पर नहीं पड़ा एक भी वोट, जाने वजह

इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. वोटिंग ख़तम होने का समय आ गया है मुजफ्फरपुर के बरुराज में एक मतदान केंद्र ऐसा भी है जहां पर एक भी वोट नहीं पड़ा है. लोगों ने इस मतदान केंद्र पर वोट का बहिष्कार किया है. लोगों का कहना है की जब तक उनकीं मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक कोई भी मतदाता इस बूथ पर वोट नहीं डालेग.

बिहार चुनाव: मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर रैली के दौरान प्याज से हमला, बाल-बाल बचे

मधुबनी के हरलाखी में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर हमला किया गया जिसमें वह बाल-बाल बच गए. उनका सर फोड़ने की कोशिश की गई हमलावर कामियाब नहीं हो पाए. हमला होते ही नितीश कुमार की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी घेरा बनाकर उनके आसपास खड़े हो गए.

बिहार चुनाव: दूसरे चरण में इन नेताओं ने डाला वोट,1 बजे तक हुई 32.82 फीसदी वोटिंग, देखें तस्वीरें

चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार दोपहर 1 बजे तक सिर्फ 32.82 फीसदी वोटिंग ही हुई थी. दूसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं ने अपने-अपने मताधिकारों का प्रयोग किया है. आइये आपको बताते है की अब तक कौन-कौनसे नेताओं ने वोट डाला है.

बिहार चुनाव: तेजस्वी यादव ने माँ राबड़ी देवी संग डाला वोट, नितीश सरकार पर नाकामी को लेकर कसा तंज

इसी बीच महागठबंधन के मुख्यमंत्री के चेहरे तेजस्वी यादव अपनी माँ और सूबे की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ मतदान करने पहूंचे. उन्होंने पटना के बूथ नंबर 160 पर वोट दिया.

बिहार में रंगदारी, गुंडागर्दी, अहंकार, परिवारवाद हार रहा है- फारबिसगंज में बोले पीएम मोदी

इसके अलावा तीसरे चरण के प्रचार में भी आज रैलियों का दिन है। आज पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी बिहार में रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम अभी बिहार के फारबिसगंज में सभा को संबोधित कर रहे हैं।

दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच राहुल गांधी करेंगे दो रैलियां, जानें

बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण के लिए आज मतदान की प्रक्रिया जारी है वहीं तीसरे चरण का प्रचार भी पूरे उफान पर है। इसी क्रम में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार में दो चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल आज कोढ़ा और किशनगंज में रैलियों को संबोधित करेंगे।

बिहार चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी ने तेजस्वी-राहुल की जोड़ी पर साधा निशाना, बोले जंगलराज और डबल युवराजों को बिहार ने नकारा

बिहार में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है. दूसरे फेज की 94 सीटों वोट डाले जा रहे है. वहीँ तीसरे चरण के लिए प्रचार-प्रसार जारी है. सभी नेता चुनावी रैलियां करने में जुटे है. इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के अररिया में चुनावी रैली को सम्भोधित किया और तेजस्वी यादव और राहुल गाँधी पर जमकर निशाना साधा.

बढ़ती महंगाई पर लालू के ट्वीट- पिअजवा अनार हो गइल बा…

इसी महंगाई के मुद्दे पर अब राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सब्जियों की रेट लिस्ट ट्वीट करते हुए तंज कसा है। लालू ने अपने ट्वीट के कैप्शन में लिखा,’पिअजवा अनार हो गईल बा…।’ लालू के कहने का मतलब है कि प्याज के दाम अनार के बराबर हो गए हैं।

सुशील मोदी ने फिर तेजस्वी से पूछे यह तीन सवाल, पढ़ें

सुशील मोदी ने ट्वीट के माध्यम से पहले सवाल में पूछा,’जंगलराज के युवराज से सवाल -क्या यह सही नहीं है कि राबड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार लोकसेवा आयोग के दो अध्यक्षों (डा.रजिया तबस्सुम, डा.राम सिंहासन सिंह) और दो आयोग सदस्यों ( डा. देवनंदन शर्मा, डा. शिवबालक चौधरी ) को निगरानी जांच में भ्रष्टाचार का दोषी पाये जाने के बाद जेल जाना पड़ा था? क्या पूरा नियुक्ति तंत्र कदम-कदम पर घूसखोरी के दलदल में धँसा हुआ नहीं था?’

दूसरे चरण में तेजस्वी, तेजप्रताप, पुष्पम प्रिया और चंद्रिका राय जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, पढ़ें

दूसरे चरण की बात करें तो इस चरण में लालू के दोनों बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी समेत प्लुरल्स पार्टी चीफ पुष्पम प्रिया चौधरी और चंद्रिका राय जैसे बड़े नामों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। आपको बता दें कि तेजस्वी जहां राघोपुर से मैदान में हैं वही तेजप्रताप हसनपुर से ताल ठोक रहे हैं। इसके अलावा पुष्पम प्रिया चौधरी पटना की बांकीपुर सीट से और तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय परसा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

नौकरी देने में पैसे कम पड़े तो विधायक, मंत्रियों की काटेंगे सैलरी- तेजस्वी

इस कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी ने अपने 10 लाख नौकरी देने के वादे पर विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। तेजस्वी ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि नौकरी देने में पैसे की कमी को आड़े नही आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो मंत्रियों और विधायकों की सैलरी काट कर पैसे दिए जाएंगे।

जो तनख्वाह नही दे पाए वो रोजगार क्या देंगे-सीएम नीतीश

इसी क्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक निजी समाचार चैनल से बात करते हुए न सिर्फ अपनी उपलब्धियां गिनाईं बल्कि यह भी कहा कि कौन उनके बारे में क्या कहता है वह नोटिस नही करते हैं।

शराबबंदी कर दो नंबर से शराब बेचने का कारोबार नीतीश जी कर रहे- चिराग पासवान

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान होना है। प्रचार का शोर रविवार को थम चुका है। हालांकि इसके बावजूद भी दलों के नेता सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं। इसी क्रम में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर शराबबंदी को लेकर हमला बोला है।

बिहार चुनाव: पप्पू यादव ने नितीश को बताया ‘साइलेंट किलर’, BJP-RJD पर लगाया गठजोड़ का आरोप

बिहार चुनाव में कल दूसरे चरण का मतदान होना है. मगर इससे ठीक पहले जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार और RJD को आड़े हाथों लिया है. जहां एक ओर पप्पू यादव ने नितीश कुमार को साइलेंट किलर बताया है वहीँ उन्होंने दूसरी तरफ BJP-RJD पर गठजोड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है.

रैलियों में जुटी भीड़ पर बहस जारी, जदयू बोली- तेजस्वी भीड़ प्रबंधन कर रहे लेकिन वोट में बदलना मुश्किल

बिहार विधानसभा चुनावों के दूसरे दौर का प्रचार अब थम चुका है। अब दूसरे चरण में मंगलवार को मतदान होगा। इसके अलावा अब दलों और नेताओं का ध्यान तीसरे चरण की सीटों पर हैं। इन सब के बीच एक बहस यह भी है कि रैलियों में जुट रही भीड़ क्या वोट में तब्दील होगी? क्या भीड़ इस बात की परिचायक है कि सत्ता किसके हाथ होगी?

आदित्यनाथ के लव जिहाद पर कानून बनाने की बात पर ओवैसी का पलटवार, BJP-RSS मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाती है

एक और जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने लव जिहाद को लेकर कानून बनाने की मांग की है वहीँ AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने BJP-RSS पर देश में मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाया है.

जीतनराम मांझी ने रामविलास पासवान की मौत को लेकर बेटे चिराग पर उठाये सवाल, बोले 3 दिन पहले हो चुकी थी मौत

बिहार चुनाव में कल दूसरे चरण के मतदान होने है मगर उससे ठीक पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के मुखिया जीतनराम मांझी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवन की मौत को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने अपने दावे में कहा है की रामविलास पासवान की मौत 2-3 दिन पहले ही हो चुकी थी मगर जान करके उनकी मौत को छिपाया गया.

बिहार चुनाव: प्लूरल्स पार्टी के प्रत्याशी के ऊपर हुआ हमला, पुष्पम प्रिया बोलीं “घबराएँ नहीं, डट कर मुक़ाबला करें”

प्लुरलस पार्टी से सिवान में प्रत्याशी डॉ. रामेश्वर सिंह भी रोड शो कर रहे थे. तभी कुछ लोगों ने उनके ऊपर अचानक हमला कर दिया.

पीएम मोदी के बाद पप्पू ने राहुल-तेजस्वी से पूछा- लॉकडाउन में कहां थे दोनो युवराज, पढ़ें

आप हमें मात्र 3 साल का वक्त दें। लॉकडाउन में दोनों युवराज कहाँ गायब हो गए थे। उस कठिन परिस्थिति में मैंने और मेरे पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लाखों जरूरतमंदों तक राशन पहुंचाया।’

बिहार चुनाव: पप्पू यादव का सनसनीखेज आरोप, मंच गिराकर मारने की थी साजिश, जांच की मांग कि

पटना में प्रेस से बात करते हुए पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगते हुए कहा है की मंच ऐसे ही नहीं टूटा है. इसके पीछे कोई गहरी साज़िश है. कोई उनको जान से मारना चाहता है. इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए.