Live Update- देखें अब तक कौन कहाँ से जीता-हारा, कहाँ के नतीजे आए सामने

बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे को लेकर अब तस्वीर साफ होने लगी है। अभी तक आये नतीजों में एनडीए स्पष्ट बहुमत के करीब है वहीं राजद एग्जिट पोल के मुताबिक प्रदर्शन नही कर सकी। आइए देखें अभी तक के नतीजों में किसे मिली हार और किसने हासिल की जीत-

Live Updates-भागलपुर के सभी सीटों का हाल, गोपालपुर से गोपाल मंडल, बिहपुर से शैलेन्द्र जीते

भागलपुर सदर – भाजपा के उम्मीदवार रोहित पांडे इस सीट से फिलहाल 3,055 वोट से आगे। अभी तक हुई कुल गिनती में बीजेपी को 17,945 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अजीत शर्मा हैं। उन्हें कुल 14,890 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर राजेश वर्मा हैं। लोजपा उम्मीदवार और शहर के उप मेयर राजेश वर्मा को 4,297 वोट अभी तक मिले हैं

Bihar Election Results Live- देखें कौन कहाँ से जीता, किस सीट पर कितने राउंड की मतगणना बाकी, क्या बोले ओवैसी

रुझानों में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार करती नजर आ रही है वहीं महागठबंधन भी कुछ ही सीटों से पीछे है।

पुष्पम प्रिय चौधरी को बांकीपुर सीट से मिले सिर्फ 750 वोट

बिहार को लंदन जैसा बनाने का दावा करने वाली पुष्पम प्रिय चौधरी ने बिहार की राजनीति में एंट्री मारी थी. बिहार के हर अखबार में अपना इश्तिहार छाप कर खुद को प्लुरलस पार्टी का मुख्यमंत्री उमीदवार घोषित कर दिया था. इस बार के विधानसभा चुनाव में भी पुष्पम प्रिय चौधरी ने लोगों से बहुत से वादे किये थे और कहा था की बिहार की जनता को 30 साल का लॉकडाउन खत्म करना है.