तीसरे चरण के लिए आज थमेगा प्रचार का शोर, 15 जिलों की 78 सीटों के लिए 1208 प्रत्याशी मैदान में, देखें

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए आज तीसरे और अंतिम चरण का प्रचार थम जाएगा। दो चरण के मतदान पहले ही हो चुके हैं और तीसरे चरण का मतदान 7 नवम्बर को होना हैं। वही मतों की गिनती 10 नवम्बर को होगी और इसी के साथ यह साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी। आपको बता दें कि अंतिम चरण में 15 जिले के 78 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। विधानसभा सीटों के अलावा वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भी मतदान 7 नवंबर को ही संपन्न होगा

भागलपुर के बाद अब समस्तीपुर में बीजेपी की मुश्किलें बढ़ाएगी लोजपा, चिराग ने भाई को दिया टिकट

बिहार विधानसभा में जदयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की बात कहने वाली लोजपा ने भागलपुर विधानसभा सीट से यूँ तो आधिकारिक तौर पर प्रत्याशी के नाम का एलान नही किया है लेकिन यहां से शहर के उपमेयर राजेश वर्मा को टिकट देने की खबर है