प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज अफगानिस्तान की राष्ट्रीय सुलह परिषद के प्रमुख डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला से मुलाकात की
Tag: #प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20वें वर्ष के आरंभ होने पर हार्दिक बधाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वें वर्ष के आरंभ होने पर हार्दिक बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 2001 में आज ही के दिन श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उस दिन से शुरू हुआ बिना रुके, बिना आराम किए हर दिन देशहित और जन सेवा में समर्पित एक ऐसा सफर जिसने नित नए आयाम स्थापित किए।
कैबिनेट ने जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया और कनाडा की एक संस्था के बीच समझौते को दी मंजूरी
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के अन्तर्गत आने वाले भारतीय प्राणि सर्वेक्षण (जेडएसआई) और कनाडा के एक नॉट फॉर प्रॉफिट कॉर्पोरेशन इंटरनेशनल बारकोड ऑफ लाइफ (आईबीओएल) के बीच जून 2020 को हस्ताक्षर हुए एक समझौता पत्र (एमओयू) के बारे में जानकारी दी।
हमारी सरकार होती तो 15 मिनट में चीन को उठाकर बाहर फेंक देते- राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी खेती बचाओ यात्रा के दौरान कल हरियाणा के कुरुक्षेत्र में थे। कुरुक्षेत्र में यूं तो मौका कृषि बिल के खिलाफ विरोध का था लेकिन राहुल ने किसी भी मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरने का यह अवसर नही गंवाया। उन्होंने अपने संबोधन में चीन के साथ सीमा विवाद पर जमकर हमला बोला।
सरकार का एकमात्र संकल्प किसानों की समृद्धि है। इन विधेयक से न तो एमएसपी और न ही मंडियां खत्म होंगी: मुख्तार अब्बास नकवी
केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि कृषक प्रधान हिंदुस्तान खुशहाली के रास्ते पर चल पड़ा है जहाँ किसानों के अन्न का भरपूर दाम, अन्नदाता का भरपूर सम्मान है। ग्राम लोधीपुर, मुरादाबाद में “किसानचौपाल” के दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि मोदी सरकार के किसानों की आमदनी दोगुना करने के संकल्प ने बिचौलियों की परेशानी चौगुनी कर दी है।
हिमाचल प्रदेश की सोलंग घाटी में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ
केंद्रीय मंत्रिपरिषद के मेरे सहयोगी श्रीमान राजनाथ सिंह जी, हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भाई जयराम ठाकुर जी, हिमाचल से ही सांसद और केंद्र में मंत्री मेरे साथी, हिमाचल का छोकरा श्री अनुराग ठाकुर जी, स्थानीय विधायक, सांसदगण और हिमाचल सरकार में मंत्री भाई गोविंद ठाकुर जी, अन्य मंत्रीगण, अन्य सांसदगण, विधायकगण, बहनों और भाइयों।
