अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों की गहमागहमी के बीच जब वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिली तो अमेरिका में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि अब क्या होगा? सत्ता के संचालन से लेकर ट्रम्प के राजनीतिक भविष्य तक पर सवाल उठने लगे।
Tag: #पोस्ट कोरोना सिंड्रोम
बुरी खबर- कोरोना से बच गए तो भी इन जानलेवा बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं आप, रिसर्च में खुलासा
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के बीच शायद ही ऐसा कोई दिन बीत रहा होगा जब कोई बुरी खबर नजरों के सामने नही आती है। हालांकि बीच बीच मे वैक्सीन या इसके निदान से संबंधित ख़बरों के आने के सताइस लगता है कि अब शायद कोई राहत मिलेगी लेकिन यह सब अभी दूर की कौड़ी ही नजर आती है। अब एक और बुरी खबर सामने आई है। इस खबर को आसान भाषा मे समझें तो यह है कि अगर आप कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो गए तो भी आप कई जानलेवा बीमारियों की गिरफ्त में आ सकते हैं। इसे पोस्ट कोरोना सिंड्रोम नाम दिया गया है।
