कृषि मंत्रालय के साथ 29 किसान संगठनो के प्रतिनिधियों की वार्ता आयोजित हुई

भारत सरकार कृषि को लेकर हमेशा गंभीर रही हैI. पंजाब में विगत दिनों से आन्दोलनरत 29 संगठनो के प्रतिनिधियों को केंद्र सरकार ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया था. यह बैठक सचिव कृषि भारत सरकार के स्तर पर नियत थी.

सरकार का एकमात्र संकल्प किसानों की समृद्धि है। इन विधेयक से न तो एमएसपी और न ही मंडियां खत्म होंगी: मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज कहा कि कृषक प्रधान हिंदुस्तान खुशहाली के रास्ते पर चल पड़ा है जहाँ किसानों के अन्न का भरपूर दाम, अन्नदाता का भरपूर सम्मान है। ग्राम लोधीपुर, मुरादाबाद में “किसानचौपाल” के दौरान किसानों को सम्बोधित करते हुए श्री नकवी ने कहा कि मोदी सरकार के किसानों की आमदनी दोगुना करने के संकल्प ने बिचौलियों की परेशानी चौगुनी कर दी है।