कृषि मंत्रालय के साथ 29 किसान संगठनो के प्रतिनिधियों की वार्ता आयोजित हुई

भारत सरकार कृषि को लेकर हमेशा गंभीर रही हैI. पंजाब में विगत दिनों से आन्दोलनरत 29 संगठनो के प्रतिनिधियों को केंद्र सरकार ने वार्ता के लिए आमंत्रित किया था.  यह बैठक सचिव कृषि भारत सरकार के स्तर पर नियत थी.

इस बैठक में पंजाब के उक्त किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. यह बैठक सचिव, कृषि के साथ आयोजित हुई. इस बैठक में लगभग 2 घंटे विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. इस बैठक के अंत में दो ज्ञापन किसान संगठनो की ओर से सचिव कृषि को सौपे. भारत सरकार किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और भारत सरकार के द्वार चर्चा के लिए हमेशा खुले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *