भारत-चीन सैन्य कमांडर-स्तरीय बैठक के 7वें दौर पर संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति

भारत और चीन के वरिष्ठ कमांडरों की 7वीं बैठक 12 अक्टूबर को चुशूल में आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ अलगाव (डिसेन्गेज्मेन्ट) पर निष्ठा और गंभीरता के साथ रचनात्मक विचारों का आदान-प्रदान किया।

हिन्दू सेना ने चीनी दूतावास के बाहर फारूक अब्दुल्ला के लगाए पोस्टर, लिखा ‘प्लीज अडॉप्ट

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद फारूक अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर में चीन की मदद से अनुच्छेद 370 को बहाल करवाने वाले बयान पर मचा बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में आज हिन्दू सेना ने दिल्ली स्थित चीनी दूतावास के बाहर फारूक अब्दुल्लाह के पोस्टर चिपकाए है जिसपर लिखा है ‘प्लीज अडॉप्ट’.

चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू करवाने वाले बयान पर घिरे फारूक अब्दुल्ला, बीजेपी ने जमकर लगाई क्लास

चीन के समर्थन से जम्मू-कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 और 35A लागू करवाने वाले बयान पर ज़बरदस्त राजनीति शुरू हो गई है. फारूक अब्दुल्ला के बयान का विरोध करते हुए आज एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी ने उन्हें देश विरोधी करार दे दिया.

अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान कृषि व्यापार संतुलन 9002 करोड़ रुपये के साथ सकारात्मक रहा

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए लगातार और ठोस प्रयासों का लाभ मिल रहा है। कोविड-19 संकट के बावजूद अप्रैल-सितंबर 2020 की कुल अवधि के दौरान आवश्यक कृषि वस्तुओं के निर्यात में 43.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।