WhatsApp ने हाल ही 2025 में भारत में 98 लाख से अधिक अकाउंट बंद किए हैं। यह कार्रवाई प्लेटफॉर्म पर हो रहे दुरुपयोग और हानिकारक गतिविधियों के खिलाफ उठाए गए कदमों का हिस्सा है। इनमें से लगभग 19.79 लाख अकाउंट बिना किसी यूज़र रिपोर्ट के पहले ही प्रोएक्टिवलीबैन कर दिए गए थे।
Meta के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप ने अपनी मासिक रिपोर्ट में बताया कि जून में उसे कुल 23,596 यूज़र शिकायतें मिलीं, जिनमें से 16,069 शिकायतें सीधे अकाउंट बैन से जुड़ी थीं। इन बैन अपील्स में से 756 मामलों में कार्रवाई की गई। अन्य शिकायतें अकाउंट सहायता, प्रोडक्ट समस्याओं और सुरक्षा चिंताओं से जुड़ी थीं, जिनमें कुल 1,001 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई।
WhatsApp का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग को शुरू होने से पहले रोकना, बाद में पकड़ने से कहीं ज़्यादा प्रभावी है। इसके लिए उनका अब्यूज़ डिटेक्शन सिस्टम तीन चरणों में काम करता है — अकाउंट सेटअप के समय, मैसेजिंग के दौरान और नकारात्मक फीडबैक मिलने पर।
इसके अलावा, WhatsApp एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए नया “नाइट मोड” फीचर टेस्ट कर रहा है, जिससे लो-लाइट में फोटो की ब्राइटनेस और क्लैरिटी बेहतर होगी—बिना किसी फ़िल्टर के।
यह रिपोर्ट 2021 के आईटी नियमों के तहत जारी की गई है।
