9 सितम्बर को होगा उपराष्ट्रपति चुनाव, जगदीप धनखड़ के इस्तीफ़े से खाली हुई थी सीट

भारत के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है।     जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई 2025 को स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया, और अगले दिन उनका इस्तीफ़े राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा स्वीकार की गया,  इस घटना के चलते इस चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत हुई है।

  • चुनाव की अधिसूचना जारी होगी- 07 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नामांकन की अंतिम तिथि- 21 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नामांकन पत्रों की जांच- 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
  • मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो)- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
  • मतदान का समय- सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक
  • मतगणना की तिथि (यदि आवश्यक हो)- 09 सितंबर, 2025 (मंगलवार)

यह चुनाव भारतीय संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। वर्तमान उपराष्ट्रपति का कार्यकाल पूरा होने से पहले यह प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *