ऑपरेशन महादेव’ की बड़ी कामयाबी, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान शाह समेत 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के हरवान इलाके में आज सुरक्षाबलों ने एक बड़ी आतंक विरोधी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन महादेव’ में तीन पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर और 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरण घाटी में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा शामिल था। उस हमले में 26 निर्दोष लोगों की बेरहमी से हत्या की गई थी।

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, सुलेमान पाकिस्तान सेना में भी कार्यरत रह चुका था और उस पर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 20 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। ऑपरेशन में मारे गए अन्य दो आतंकियों की पहचान अबु हम्जा और यासिर के रूप में हुई है। यासिर भी पहलगाम हमले में शामिल था।

यह ऑपरेशन सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लिदवास के घने जंगलों में चलाया गया। मुठभेड़ स्थल से कार्बाइन, AK-47 राइफलें, 17 राइफल ग्रेनेड और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। एक्सेस की गई तस्वीरों में आतंकियों का ठिकाना साफ नजर आ रहा है, जहां हथियारों के साथ खाने-पीने और रहने का सामान मिला।

सेना ने बताया, “तीनों हाई-वैल्यू विदेशी आतंकी मारे गए हैं, ऑपरेशन अब भी जारी है।” सूत्रों का मानना है कि ये आतंकी घाटी में एक बड़ी साजिश की तैयारी में थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *