सुनील शेट्टी के बयान पर भड़कीं गौहर खान, कह दी इतनी बड़ी बात

अभिनेता सुनील शेट्टी के एक हालिया बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी अथिया शेट्टी ने डिलीवरी के लिए ‘प्राकृतिक प्रसव’ को चुना और ‘कम्फर्टेबल सी-सेक्शन’ से परहेज़ किया। इस टिप्पणी पर अभिनेत्री गौहर खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

गौहर ने अपने यूट्यूब शो ‘मां नोरंजन’ में कहा, “मैं जोर से पूछना चाहती हूं – आप ऐसा कैसे कह सकते हैं? एक पुरुष जो खुद कभी मां नहीं बना, वह कैसे तय कर सकता है कि कौन-सा डिलीवरी विकल्प आसान या कठिन है?”

गौहर ने कहा कि सी-सेक्शन को ‘कम्फर्टेबल’ कहना बहुत बड़ी भ्रांति है और यह महिलाओं के संघर्षों को नज़रअंदाज़ करता है। उन्होंने अपनी निजी कहानी साझा करते हुए बताया कि जेहान के जन्म से पहले उन्हें गर्भपात का सामना करना पड़ा था, जो उनके लिए मानसिक और शारीरिक रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा।

उन्होंने यह भी कहा कि समाज में सी-सेक्शन से जुड़ी कई गलत धारणाएं हैं, जिन्हें दूर करने की जरूरत है। गौहर ने पुरुषों से अपील की कि वे ऐसी संवेदनशील बातों पर टिप्पणी करने से पहले समझदारी और सहानुभूति से काम लें।

फिलहाल सुनील शेट्टी ने इस विवाद पर कोई नई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *