दिल्ली में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर CM रेखा गुप्ता ने जारी किया रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के पहले 100 दिनों की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कहा, “पिछली सरकार सिर्फ नाम की थी, हम काम करने वाले हैं। शीश महलों में बैठकर सिर्फ वादे किए गए, ज़मीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ।”

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने बीते 100 दिनों में 20 महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा किया है, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सार्वजनिक परिवहन और महिला सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की सेवाएं बेहतर की गई हैं, स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और बस सेवा को अधिक किफायती और सुलभ बनाया गया है।

महिला सुरक्षा के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं और प्रशासनिक प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए जरूरी सुधार किए गए हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं ताकि शासन व्यवस्था में आम आदमी को राहत मिले।

हालांकि, सरकार की प्रमुख ‘महिला समृद्धि योजना’, जिसके तहत महिलाओं को ₹2500 मासिक सहायता दी जानी है, अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हो सकी है। पात्रता मानदंडों पर विचार-विमर्श जारी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि ये 100 दिन सिर्फ शुरुआत हैं। उनकी सरकार का लक्ष्य है एक “विकसित और भरोसेमंद दिल्ली” बनाना, और इसके लिए पूरी ईमानदारी से कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *